Sikandar: सूट-बूट पहने, हाथ में भाला लिए… तहलका मचाने के लिए तैयार हैं सलमान खान, सिकंदर का पहला पोस्टर मचा रहा गदर

Sikandar First Look: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर अगले साल रिलीज होगी. फिल्म से उनका पहला लुक सामने आ गई है. फिल्म के पोस्टर में एक्टर काफी जबरदस्त दिख रहे हैं.

Sikandar First Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज यानी 27 दिसंबर को अपना 59वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सुबह से ही भाईजन एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं. इस साल एक्टर बड़े पर्दे से दूर रहे, लेकिन सिंघम अगेन और बेबी जॉन में उनके कैमियो की खूब चर्चा हुई. सिंघम अगेन में फिल्म में उनकी एंट्री पर दर्शकों ने जमकर सीटियां बजाई. अब फैंस दिल थाम कर उनकी अपकमिंग फिल्म सिकंदर का इंतजार कर रहे हैं. आज फिल्म का टीजर मेकर्स जारी करेंगे. टीजर से पहले एक्टर ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर कर दिया है.

फिल्म सिकंदर का पहला पोस्टर

सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर का पहला पोस्टर फैंस के साथ शेयर कर दिया है. पोस्टर के साथ उन्होंने जानकारी दी है कि फिल्म का टीजर आज सुबह 11 बज कर 7 मिनट पर रिलीज किया जाएगा. पोस्टर में एक्टर काफी पावरफुल अंदाज में दिख रहे हैं. उनके हाथ में भाला है और उन्होंने कानों में बाली पहनी हुई है. उनके चेहरे पर गुस्सा दिख रहा है और वह सूट-बूट में काफी स्मार्ट लग रहे हैं. उनके पोस्ट पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं और ये पोस्ट वायरल हो रहा है.

सिकंदर का पोस्टर देख यूजर्स बोले- बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका

सिकंदर के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका. एक यूजर ने लिखा, भाईजान सिकंदर के टीजर का इंतजार है. एक यूजर ने लिखा, सलमान भाई 2025 आपके नाम रहेगा. एक यूजर ने लिखा, पोस्टर ही इतना तगड़ा है. बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल नजर आएंगी. फिल्म अगले साल 2025 में ईद पर सिनेमाघरों में आएगी. मूवी एआर मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला की ओर से निर्मित है.

यह भी पढ़ेंSikandar: सलमान खान संग काम करने पर रश्मिका मंदाना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी सभी बॉलीवुड फिल्मों…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >