Sikandar Box Office Collection: सिकंदर इतने करोड़ का करेगी कलेक्शन, सलमान खान बोले- फिल्म अच्छी हो या…

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की सिकंदर 30 मार्च को थियेटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. भाईजान ने ट्रेलर लॉन्च पर भविष्यवाणी की है कि मूवी 200 करोड़ तक का कलेक्शन करेगी.

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान अपनी मोस्ट अवेटेड एक्शन थ्रिलर सिकंदर के साथ फैंस को ईदी देने के लिए तैयार है. उनकी फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मूवी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. जिसमें भाईजान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे हैं. अब सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च पर सलमान खान ने मूवी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की.

बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ कमाएगी सिकंदर

ट्रेलर लॉन्च के दौरान, सलमान ने बॉक्स ऑफिस पर सिकंदर के परफॉर्मेंस को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की. उन्होंने विश्वास जताया कि फिल्म दर्शकों की ओर से चाहे जिस तरह से भी स्वीकार की जाए, आसानी से 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी. एक्टर ने कहा, “ईद, दिवाली, नया साल, हॉलीडे और नॉन हॉलीडे यह लोगों का प्यार है और पिक्चर अच्छी हो या बुरी हो, वो सौ करोड़ तो पार ही करा देते हैं. हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को सही करते हुए कहा, “100 करोड़ बहुत पहले की बात है… अब नया बेंचमार्क 200 करोड़ है.”

सलमान का बॉक्स ऑफिस ट्रैक

सलमान का हालिया बॉक्स ऑफिस ट्रैक रिकॉर्ड की बात करें तो साल 2023 में रिलीज हुई टाइगर 3 ने भारत में 282.79 करोड़ और वर्ल्डवाइड 464 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी तरह, किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. इसने दुनिया भर में 184.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो 200 करोड़ रुपये के मील के पत्थर से कम था. सिकंदर के साथ, सलमान अपने बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को फिर से तोड़ने के लिए तैयार है. मूवी 200 करोड़ पार करेगी या नहीं ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.

यह भी पढ़ें- Sikandar Villain Sathyaraj Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज, सलमान खान संग करेंगे एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >