Sidhu Moose Wala की मौत के 1 साल बाद भी नहीं संभल पाईं उनकी मंगेतर, कभी शादी नहीं करने की खाई है कसम,जानें वजह

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज हमारे बीच नहीं है. सिंगर की हत्या पिछले साल गोली मारकर कर दी गई थी. जिस साल उनकी हत्या हुई, उसी साल उनकी अमनदीप कौर संग शादी होने वाली थी.

Sidhu Moose Wala Death Anniversary: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) को आज ही के दिन लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. आज उनकी मौत को पूरे एक साल हो गए है. फैंस सुबह से ही सोशल मीडिया पर उन्हें याद कर उनके नाम पर पोस्ट लिख रहे हैं. उनकी मंगेतर अमनदीप कौर भी उनके निधन का शोक मना रही है. चलिए आपको बताते हैं अमनदीप कौर के बारे में.

पंजाबी सिंगर सिद्धू की मंगेतर 

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला अपनी मंगेतर अमनदीप कौर से पिछले साल नवंबर में शादी करने वाले थे. हालांकि शादी से पहले ही सिद्धू की हत्या कर दी गई. सिद्धू और अमनदीप कौर कथित तौर पर दो साल से रिश्ते में थे औऱ दोनों ने 2020 में मंगनी की थी. रिपोर्ट्स की मानें तो अमनदीप संग्रेड्डी गांव की है, जहां दोनों की सगाई हुई थी. वो एक कनाडाई पीआर है.

अमनदीप ने खाई शादी नहीं करने की कसम

सिद्धू मूसेवाला की मौत से उनके चाहने वाले काफी सदमे में थे. सिद्धू के परिवार पर तो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था. रिपोर्ट्स की मानें तो अमनदीप, सिद्धू की मौत से टूट गई थी. उन्होंने अपने अमर प्रेम को व्यक्त करने के तरीके के रूप में कभी शादी न करने की कसम खाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, वो मूसेवाली की फैमिली माता-पिता के साथ मनसा गांव में रहती है.

Also Read: Jogira Sara Ra Ra Cast Fees: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वसूली मोटी फीस, बाकी स्टार्स के खाते में आई इतनी रकम,जानें
सिद्धू मूसेवाला के बारे में

सिद्धू मूसेवाला सबसे पसंदीदा पंजाबी गायकों में से एक थे. उन्होंने बहुत ही कम समय में बेहतरीन गीतों के साथ अपना नाम बनाया. सिंगर ने 2017 में जी वैगन गाने के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा. कलाकार को अपने गीतों के लिए भरपूर प्यार और सम्मान मिला, जिसमें लीजेंड, सो हाई और द लास्ट राइड शामिल थे. कलाकार को पिछले साल मई में मनसा में गोली मार दी गई थी. उनके गुजर जाने के बाद सिद्धू का आखिरी गाना एसवाईएल रिलीज हुआ और इसने कई रिकॉर्ड तोड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >