Sholay @ 50: ठाकुर के लिए संजीव कुमार नहीं, ये सुपरस्टार थे मेकर्स की पहली पसंद, इस वजह से नहीं बनी बात

Sholay @ 50: कल्ट क्लासिक फिल्म शोले 15 अगस्त, 1975 को थिएटर्स में रिलीज की गई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी और अमजद खान ने मुख्य किरदार निभाया था. क्या आपको पता है ठाकुर के रोल के लिए मेकर्स की पहली पसंद संजीव कुमार नहीं बल्कि कोई और एक्टर था.

Sholay @ 50: अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन, संजीव कुमार, हेमा मालिनी और अमजद खान स्टारर फिल्म शोले साल 1975 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रमेश सिप्पी की ओर से निर्देशित यह फिल्म इस वीक अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने वाला है. फिल्म से जुड़े किस्से और कहानियां सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. मूवी में ठाकुर बलदेव सिंह के किरदार में संजीव कुमार दिखे थे. इस भूमिका में उन्होंने जान फूंक दी थी. हालांकि बहुत कम लोगों को पता होगा कि ये रोल पहले दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार को मिला था, लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था.

शोले में ठाकुर बलदेव सिंह का रोल पहले किसे ऑफर किया गया था?

कल्ट क्लासिक फिल्म शोले में ठाकुर बलदेव सिंह के रोल के लिए मेकर्स ने पहले दिलीप कुमार को अप्रोच किया था. उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि वह इस किरदार से मेल नहीं खाते. हालांकि बाद में एक्टर को ये किरदार ठुकराने का पछतावा भी हुआ था. उसके बाद ये किरदार संजीव कुमार के पास चला गया औ उन्होंने इस रोल में अपनी अलग छाप छोड़ दी. वहीं, जब संजीव कुमार को ठाकुर का रोल करने के लिए अप्रोच किया गया था, तब वह गब्बर सिंह का रोल निभाना चाहते थे. तब मेकर्स को लगा कि उनकी सौम्य ऑन स्क्रीन प्रेंजेस की वजह से ठाकुर का रोल ही उनके लिए ठीक रहेगा.

धर्मेंद्र ने अमिताभ बच्चन के लिए की थी सिफारिश

धर्मेंद्र ने मेकर्स को जय के किरदार के लिए अमिताभ बच्चन का नाम सुझाया था. धर्मेंद्र ने ही रमेश सिप्पी से उनके लिए बात की. हालांकि बिग बी से पहले ये किरदार शत्रुघ्न सिन्हा को ऑफर हुई थी. वहीं, गब्बर के रोल के लिए अमजद खान मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. डैनी डेन्जोंगपा मेकर्स की पहली पसंद थे, लेकिन उन्होंने ये रोल करने से मना कर दिया था. जिसके बाद सलीम-जावेद ने इस रोल के लिए अमजद का नाम मेकर्स को बताया.

यह भी पढ़ें- War 2 में जूनियर एनटीआर संग काम करने पर ऋतिक रोशन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारी 25 साल की जर्नी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >