Sholay @ 50: रमेश सिप्पी ने इस शख्स को दिया शोले की सफलता का क्रेडिट, बोले- इसको समझा नहीं…

Sholay @ 50: 15 अगस्त का दिन वाकई में खास है, क्योंकि इस दिन अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी स्टारर शोले को 50 साल पूरे हो जाएंगे. यह मूवी 1975 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी. अब रमेश सिप्पी ने फिल्म की सफलता का श्रेय इस शख्स को दिया.

Sholay @ 50: भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पॉपुलर और सफल फिल्मों में से एक, शोले, इस हफ्ते अपनी 50वीं वर्षगांठ मनाने वाली है. रमेश सिप्पी की ओर से निर्देशित यह फिल्म अपनी कहानी, कलाकारों और बेहतरीन गानों के लिए जानी जाती है और एक कल्ट क्लासिक बन गई. रमेश सिप्पी ने सालों बाद मूवी की सफलता पर बात की.

रमेश सिप्पी ने शोले की सफलता का श्रेय इस शख्स को दिया

रमेश सिप्पी ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि शोले की सफलता का श्रेय फिल्म के लेखकों, सलीम-जावेद को दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “एक फिल्म निर्माता के रूप में मेरे सफर में सलीम-जावेद का बहुत अहम योगदान रहा है, चाहे वह शोले हो, सीता और गीता हो या शक्ति. इसलिए, लेखक हमेशा मेरे प्रिय रहे हैं. वे शोले जैसी कहानियों में जान फूंकने का काम करते हैं.”

शोले की सफलता पर क्या बोले रमेश सिप्पी

शोले की सफलता के बाद इंडस्ट्री में मिलती-जुलती कई ऐसी फिल्में बनी, लेकिन वह कल्ट नहीं बन पाई. निर्देशक ने इसपर कहा कि शोले जैसी फिल्म की सफलता को न तो समझा जा सकता है और न ही व्याख्या की जा सकती है, बस उसका “आनंद” लिया जाना चाहिए. संजीव कुमार, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, अमजद खान, जया बच्चन और हेमा मालिनी अभिनीत “शोले” उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक बन गई थी. इस बीच, 6 सितंबर को 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म महोत्सव में “शोले” का 4K वर्जन दिखाया जाएगा. फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने सिप्पी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से इसे पुनर्स्थापित किया है.

यह भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: गीतांजलि नहीं अपनी असली मां को डांस प्रतियोगिता का विनर बताएगी मायरा, अरमान-अभीरा आएंगे करीब

यह भी पढ़ें- Gadar 2 के डायरेक्टर ने सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फिल्म के 2 साल पूरे होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- गदर हर तरफ गदर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >