Shatrughan Sinha Birthday: जब शत्रुघ्न सिन्हा को देख इस इंसान ने कहा था- 'ये बिहारी, गली का…', जानें ये किस्सा

Shatrughan Sinha Birthday: शत्रुघ्न सिन्हा आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो कपिल शर्मा शो में उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने अपनी शादी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया था.

Shatrughan Sinha Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा आज 78 साल के हो गए. फिल्मी दुनिया में उन्होंने बतौर सपोर्टिंग रोल से अपनी जर्नी शुरू की. साल 1976 में उन्होंने कालीचरण में काम किया और उसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. फिल्म सुपरहिट हुई थी और उसके बाद उन्होंने खुदगर्ज, यारों का यार, विश्वनाथ, जानी दुश्मन, जमाना दीवाना और दोस्ताना जैसी मूवी की. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी पूनम सिन्हा की मां को शत्रुघ्न पसंद नहीं थे.

पूनम सिन्हा की मां ने कर दिया था शत्रुघ्न सिन्हा को रिजेक्ट

द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने बताया कि कैसे उनकी मां ने उन दोनों के रिश्ते के लिए मना कर दिया था. पूनम ने बताया कि एक्टर के बड़े भाई उनका रिश्ता लेकर उनके घर आए थे. इस दौरान पूनम सिन्हा की मां ने शत्रुघ्न सिन्हा संग उनकी शादी के लिए मना कर दिया था. वह शादी के खिलाफ थी क्योंकि वह नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी की शादी इंडस्ट्री के किसी लड़के से हो.

पूनम सिन्हा ने कहा शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर कहा था- ये बिहारी…

शत्रुघ्न सिन्हा ने द ग्रेट इंडिया कपिल शर्मा शो में बताया था, पूनम सिन्हा की मां ने उनके भाई से कहा था, तुमने देखा है अपने भाई को? ये बिहारी, गली का गुंडा और हमारी बेटी दूध की धुली हुई, इतनी सुंदर, गोरी और मिस इंडिया. उनकी मां ने यहां तक कह दिया कि पूनम और शत्रुघ्न अगर साथ में कलर फोटो लेंगे तो, वह भी ब्लैक एंड व्हाइट दिखेगी. हालांकि साल 1980 में कपल ने शादी कर लिया था.

Also Read- जहीर-सोनाक्षी की शादी का अनसीन वीडियो शत्रुघ्न सिन्हा ने किया शेयर, मंत्रोच्चारण के बीच हाथ जोड़े दिखा कपल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >