Shakuntala Devi: ह्यूमन कंप्यूटर शकुंतला देवी के रोल में दिखी थी विद्या बालन, निभाया था दमदार रोल

महान गणितज्ञ शकुन्तला देवी की आज बर्थ एनिवर्सरी हैं. बॉलीवुड में फिल्म ‘शकुंतला देवी’ पर फिल्म बनी थी, जिसमें विद्या बालन ने उनका किरदार निभाया था. विद्या ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से काफी तारीफ बटोरी थी.

Shakuntala Devi: आज के ही दिन गणितज्ञ शकुन्तला देवी का साल 1936 में जन्म हुआ था. शकुन्तला देवी एक महान गणितज्ञ थी, जो मैथ्स के सवालों का मिनटों में जवाब दे देती थी. उनके लिए मैथ का सवाल हल करना कोई कठिन काम नहीं था. उन्हें ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से जाना जाता था. उनपर साल 2020 में मूवी बनी थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसन्द किया था. इस मूवी का नाम था- ‘शकुंतला देवी.’

फिल्म ‘शकुंतला देवी’ में विद्या बालन

फिल्म ‘शकुंतला देवी’ में विद्या बालन ने शकुंतला देवी का किरदार निभाया था. इसमें उनकी बेटी का रोल सान्या मल्होत्रा ने निभाया था और अमित साध, सान्या के पति के किरदार में नजर आए थे. शकुंतला देवी की बायोपिक में विद्या ने अपनी एक्टिंग से जान फूंक दी थी. ये मूवी ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.

https://www.instagram.com/p/CKNz5WKHrZu/?hl=en

अनु मेनन ने किया था फिल्म का निर्देशन

फिल्म ‘शकुंतला देवी’ में उनके जीवन से जुड़ी कई बातों को दिखाया गया था. उनका बेटी के साथ कैसा रिश्ता था, ये भी बहुत ही खूबसूरती ने दिखाया गया था. फिल्म में शकुंतला देवी का बचपन, अपने पिता के साथ रिश्ता, पति के साथ उनका टर्म कैसा था, ये भी दिखाया गया था. बता दें कि इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अनु मेनन ने किया था.

Also Read: KBC 14: सचिन तेंदुलकर की बातें सुन कंटेस्टेंट अनिमेष हजारे की आंखें हुई नम,जानें ऐसा क्या कहा क्रिकेटर ने

शकुंतला देवी ने लिखी थी कई किताब

शकुंतला देवी ने कई किताबें लिखी थी, जिसमें उनकी किताब ‘द वर्ल्ड ऑफ होमोसेक्सुअल्स’ की खूब चर्चा हुई थी. इस किताब में उन्होंने होमोसेक्सुअल्स के बारे में लिखा था. ये किताब उन्होंने अपने पति के होमोसेक्शुअलिटी के बारे में जानने के बाद लिखा था. बता दें कि उन्होंने अपने पति से साल 1979 से अलग हो गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >