रिलीज से पहले ओ रोमियो ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, पहले ही दिन कमाए इतने करोड़

O'Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की रोमांटिक फिल्म ‘ओ’रोमियो’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन के लिए हजारों टिकट बेचते हुए करोड़ों में कलेक्शन कर लिया है.

O’Romeo Advance Booking: शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ अब रिलीज से सिर्फ कुछ दिन दूर है और इससे पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है. दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, जिसका साफ असर एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में नजर आ रहा है. रोमांटिक जॉनर की यह फिल्म 13 फरवरी 2026 यानी वैलेंटाइन डे से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसकी एडवांस बुकिंग अब शुरू हो चुकी है. 

एडवांस बुकिंग में हुई अच्छी कमाई

रिलीज से पहले ही ‘ओ’रोमियो’ की डे 1 एडवांस बुकिंग ने उम्मीद से बेहतर शुरुआत कर ली है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने ऑल इंडिया लेवल पर करीब 16,226 टिकट एडवांस में बेच लिए हैं. इन टिकटों से फिल्म ने बिना ब्लॉक सीट्स के लगभग 36.69 लाख रुपये की कमाई कर ली है. वहीं अगर ब्लॉक सीट्स को भी शामिल कर लिया जाए, तो फिल्म का कुल एडवांस कलेक्शन बढ़कर 1.44 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. ये आंकड़े 11 फरवरी 2026 की सुबह 8 बजे तक के हैं. एडवांस बुकिंग के मामले में दिल्ली-एनसीआर सबसे आगे रहा है. 

O’romeo advance booking report

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म में शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की जोड़ी को लेकर फैंस में बहुत क्रेज है. करीब 12 साल बाद दोनों एक बार फिर साथ काम कर रहे हैं. इससे पहले यह जोड़ी ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है. ऐसे में ‘ओ’रोमियो’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा नाना पाटेकर, दिशा पाटनी, अविनाश तिवारी और फरीदा जलाल जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. फिल्म में तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी भी स्पेशल कैमियो करते नजर आएंगे, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़ें: 3 इडियट्स के सीक्वल पर निर्देशक राजकुमार हिरानी ने तोड़ी चुप्पी, मुन्नाभाई 3 को लेकर किया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >