Shah Rukh Khan ने लीज पर लिए 2 लग्जरी डुप्लेक्स, 3 साल के लिए किंग खान को चुकाने होंगे इतने करोड़ रुपये

शाहरुख खान ने तीन साल के लिए 2 डुपलेक्स लीज पर लिए है और इसके लिए उन्होंने करोड़ों रुपये चुकाने होंगे. ये दोनों डुपलेक्स जैकी भगनानी, उनकी बहन और वाशु भगनानी के हैं.

‘बॉलीवुड के बादशाह’ शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में फैली हुई है. शाहरुख फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. किंग खान ने मुंबई के पॉश पाली हिल इलाके में दो डुपलेक्स लीज पर लिए हैं. एक्टर ने दोनों डुपलेक्स को तीन साल के लिए लीज पर लिए हैं. डुपलेक्स बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी और उनकी सिस्टर दीपशिखा देशमुख और फिल्म निर्माता वाशु भगनानी का है.

शाहरुख खान ने लीज पर लिए 2 लग्जरी डुप्लेक्स

शाहरुख खान ने दोनों डुपेल्कस को 36 महीने के लिया है. ये अपार्टमेंट्स पूजा कासा बिल्डिंग की पहली, दूसरी, सातवीं और आठवीं मंजिल पर स्थित हैं. प्रॉपर्टी पोर्टल Zapkay.com के अनुसार, किंग खान ने दोनों डुपलेक्स को 8.67 करोड़ रुपये में किराए पर लिया है. दोनों डुपलेक्स के लिए हर महीने एक्टर को मंथली रेंट 24.15 लाख रुपये देने होंगे. इसके लिए एक्टर ने 2.22 लाख रुपये की स्टैंप ड्यूटी और 2000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस दी है.

शाहरुख खान की अगली फिल्म कौन सी है?

शाहरुख खान पिछली बार जवान, पठान और डंकी में नजर आए थे, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी. तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था. हाल ही में एक्टर अपने बेटे आर्यन खान के शो द बी***ड्स ऑफ बॉलीवुड के टीजर में नजर आए थे. टीजर में आर्यन भी नजर आए थे और ये काफी मजेदार था. इसके अलावा एक्टर अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक मूवी किंग कर रहे हैं, जिसमें अभय वर्मा भी होंगे. अभिषेक बच्चन फिल्म में विलेन के किरदार में दिखेंगे. इसके अलावा सुनने में आया था कि उन्होंने फिल्म चामुंडा करने से मना कर दिया. मूवी में आलिया भट्ट होंगी और चामुंडा एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. हालांकि एक्टर ने मूवी करने से मना कर दिया. इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है.

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान ने अपने चेहरे पर मक्खियों को लाने के लिए किया था ये शॉकिंग काम, इस शख्स ने बताई वजह

यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: शाहरुख खान से एयरपोर्ट पर हाथ मिलाने आया था फैन, किंग खान ने किया दिल जीतने वाला काम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >