Shah Rukh Khan ने आंख की सर्जरी की अफवाहों के बीच इस शख्स की पार्टी में किचन से क्यों ली एंट्री, फैंस ने पूछ डाले सवाल

आंख की सर्जरी की अफवाहों के बीच शाहरुख खान, सिद्धार्थ आनंद के पार्टी में शामिल हुए. इस दौरान किंग खान स्टाइलिश अंदाज में नजर आए. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपने हर अंदाज को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनकी 3 फिल्मों ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था. पठान, जवान और डंकी ने लोगों को बता दिया था कि बॉक्स ऑफिस का असली किंग शाहरुख खान है. हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही थी कि किंग खान अपने आंखों की सर्जरी के लिए अमेरिका जा सकते हैं. हालांकि इन अफवाहों पर एक्टर या उनकी टीम में से किसी ने भी पुष्टि नहीं की. इस बीच एक्टर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के बर्थडे पार्टी में नजर आए. उनका वीडियो सामने आया है.

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए शाहरुख खान

‘पठान’, ‘जवान’ जैसी धूम मचाने वाली फिल्मों के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने 31 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. निर्देशक ने अपना बर्थडे मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट रखा था और इसमें कई सेलेब्स शामिल हुए. इस पार्टी की शान शाहरुख खान बने. हालांकि किंग खान ने रेस्टोरेंट के किचन से वेन्यू में एंट्री किया. इस दौरान बाहर खड़े पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया. उनके साथ उनकी मैनेजर पूजा ददलानी भी दिखी. उनका वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

Also Read- IPL 2024: केकेआर की जीत के बाद शाहरुख खान ने गौरी को किया KISS, बेटी सुहाना के छलके आंसू, VIDEO

Also Read- क्या शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान इस विदेशी एक्ट्रेस को कर रहे डेट, वायरल VIDEO ने मचायी हलचल

फैंस ने पूछा- क्या आपकी आंखें…

वीडियो में शाहरुख खान काफी स्टाइलिश अंदाज में दिखे. पार्टी में शामिल होने के लिए एक्टर अपनी लग्जरी कार से आए. उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट, डेनिम जैकेट और ग्रे कलर का कार्गो पैंट पहना था. साथ ही उन्होंने अपने बालों को बांधा था और स्टाइलिश सनग्लास से अपने लुक को कंप्लीट किया था. वहीं, वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने लिखा, मैं उम्मीद करती हूं आपकी आंखें ठीक है. एक यूजर ने लिखा, बॉलीवुड का असली किंग शाहरुख खान. एक यूजर ने लिखा, क्या आपकी आंखें ठीक गई. कई यूजर्स ने इसपर हार्ट इमोजी भी बनाया.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >