Sarfira Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ओपनिंग डे पर करेगी सिर्फ इतने की कमाई, एक्सपर्ट्स बोले- चर्चा कम है…

अक्षय कुमार की फिल्म सिरफिरा रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं, मूवी ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी, इसकी जानकारी भी सामने आ गई है.

Sarfira Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ आज रिलीज हो गई है. अक्षय की ‘सरफिरा’ इस साल उनकी दूसरी फिल्म है. इसी साल खिलाड़ी कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया था. मूवी दर्शकों को इम्प्रेस नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई. इस मूवी से एक्टर और मेकर्स को बहुत उम्मीदें है. ओपनिंग डे पर मूवी कितनी कमाई करेगी और एक्सपर्ट क्या कहते हैं, आपको बताते हैं.

सरफिरा को लेकर क्या बोले तरण आदर्श

अक्षय कुमार के लिए पिछला दो साल मुश्किल भरा था और उनकी बैक-टू-बैक सारी फिल्में फ्लॉप हो गई. फिल्म सरफिरा सिनेमाघरों में चलेगी या नहीं, इसपर बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में ट्रेड एक्सपर्ट्स ने राय रखी. फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कहा, “इसकी चर्चा कम है और इसी प्रमोशन ज्यादा नहीं हुई. मुझे लगता है ये वर्ड ऑफ माउथ फिल्म है. सरफिरा भी एक अच्छी रीमेक होगी. अक्षय कुमार और परेश रावल लंबे समय बाद साथ आ रहे और उनकी कास्टिंग जबरदस्त है.”

Also Read- Sarfira: कैप्टन गोपीनाथ हैं ‘सरफिरा’ के असली हीरो, जिन्होंने आम आदमी को दिखाया सस्ते हवाई सफर का सपना

Also Read: शिखर धवन का पोस्ट देख अक्षय कुमार का छलका दर्द, बोले- ‘इससे ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं…’

Also Read: Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ पर परेश रावल ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- इस दिन शुरू करेंगे अक्षय-सुनील संग शूटिंग

जानें सरफिरा पहले दिन कितनी करेगी कमाई

अतुल मोहन ने कहा, “सरफिरा निकल जाएगी और ये एक मोटिवेशनल फिल्म है. महामारी से पहले अक्षय कुमार एक ऐसे दौर में थे, जहां उन्होंने मिशन मंगल, पैडमैन, टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी मूवीज की. इन मूवीज के लिए उन्हें तारीफ मिली और सरफिरा उसी कैटेगरी में आती है. वहीं, ओपनिंग डे पर मूवी के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन उतनी खास कमाई नहीं होगी. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो ओपनिंग डे पर मूवी 3 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. बता दें कि फिल्म में राधिका मदान और परेश रावल भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >