Sanam Teri Kasam की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हर्षवर्धन राणे, फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया

Sanam Teri Kasam Re-Release: फिल्म सनम तेरी कसम एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म की चर्चा हर जगह हो रही है और इसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. फिल्म की सफलता पर जॉन अब्राहम,अर्जुन रामपाल काफी खुश हैं.

Sanam Teri Kasam Re-Release: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर सनम तेरी कसम रि-रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. करीब 9 साल बाद फिर से मूवी सिनेमाघरों में आई और दर्शकों ने इसपर जमकर प्यार लुटाया. फिल्म जब साल 2006 में सिनेमाघरों में आई थी, तब से सुपर फ्लॉप हुई थी. हालांकि फिल्म की कहानी को दर्शक नहीं भूले और इमोशनल लव स्टोरी को दर्शकों ने खूब सराहा. अब तीन दिन में मूवी ने 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया. फिल्म की सफलता से अर्जुन रामपाल और जॉन अब्राहम काफी खुश है. उन्होंने एक्टर के नाम खास पोस्ट लिखा है.

सनम तेरी कसम की सफलता पर जॉन अब्राहम ने तोड़ी चुप्पी

जॉन अब्राहम ने सनम तेरी कसम की सफलता पर फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाया और लिखा, हर्षवर्धन राणे फाइनली तुम्हें तुम्हारा हक मिल गया. हर्षवर्धन ने जॉन के साथ एक थोब्रैक फोटो शेयर कर लिखा, थैंक्यू सर. मैंने आपसे ही धैर्य और कड़ी मेहनत सीखा है. अर्जुन रामपाल ने भी एक्टर की सफलता को सेलिब्रेट किया. उन्होंने लिखा, आपके लिए बहुत खुश हूं. हर्षवर्धन इस चीज के लिए मैनिफेस्ट कर रहे हैं जब से मैं उन्हें जानता हूं. यह एक सच्चा उदाहरण है कि अगर आप सच्चे दिल से किसी चीज की इच्छा करते हैं तो ब्रह्मांड आपकी सुनता है.

अर्जुन रामपाल के मैसेज का हर्षवर्धन राणे ने दिया ये रिप्लाई

अर्जुन रामपाल के मैसेज का रिप्लाई करते हुए हर्षवर्धन राणे ने लिखा, सर यह फैक्ट कि आप दूसरों के सपनों पर ध्यान देते हैं, आपको इतना प्यारा इंसान बनाता है. आपका आभारी रहूंगा सर. बाहुबली फेम एक्टर राणा दग्गुबाती ने लिखा, “हर्षवर्धन मेरे भाई, तुम्हारी इस सक्सेस से बहुत खुश हूं. अब दूसरा राउंड शुरू.” गौरतलब है कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन मूवी ने 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. अबतक फिल्म ने टोटल कमाई 15.50 कर ली है.

यह भी पढ़ें- Sanam Teri Kasam Re-Release Collection Day 2 : 9 साल पहले फ्लॉप हुई थी सनम तेरी कसम, रि-रलीज में मचाया गदर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >