Sanam Teri Kasam: फिल्म को अमिताभ बच्चन से मिली तारीफ पर मावरा होकेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उन्होंने मेरी फिल्म देखी और…

Sanam Teri Kasam: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ की सफलता का जश्न मेकर्स मना रहे हैं. फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर इसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से सपोर्ट मिला. अब इसपर फिल्म की एक्ट्रेस मावरा होकेन ने रिएक्ट किया है.

Sanam Teri Kasam: फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में जब रिलीज हुई तब दर्शकों ने इसे नकार दिया. समय के साथ यह फिल्म एक कल्ट रोमांटिक मूवी बन गई और युवाओं के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ गई. ये एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसमें हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन ने लीड रोल निभाया था. फिल्म को राधिका राव और विनय सप्रू ने निर्देशित किया था. एक बार फिर से 14 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इस बार दर्शकों ने इसपर जमकर प्यार लुटाया. बॉलीवुड से कई स्टार्स ने फिल्म को अपना सपोर्ट दिया, जिसमें अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, जॉन अब्राहम का नाम शामिल है. अब सदी के महानायक से मिले सपोर्ट पर मावरा ने रिएक्ट किया है.

अमिताभ बच्चन से सनम तेरी कसम को मिले प्यार पर मावरा होकेन ने किया रिएक्ट

मावरा होकेन ने अमिताभ बच्चन और विद्या बालन से ‘सनम तेरी कसम’ को मिले प्यार और सपोर्ट पर अपनी दिल की बात कही. उन्होंने मिड-डे संग एक इंटरव्यू में कहा, मिस्टर बच्चन एक लीजेंड हैं और उन्होंने मेरी फिल्म देखी. यह मेरे लिए हमेशा खास एहसास रहेगा. विद्या जी मेरे दिल के करीब हैं. उन्होंने उस समय महिला केंद्रित भूमिकाएं कीं, जब कोई और नहीं कर रहा था.” कुछ समय पहले बिग बी ने फिल्म के री-रिलीज पर फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और लिखा था, “इस दोबारा रिलीज के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.” इसपर हर्षवर्धन राणे ने रिएक्ट करते हुए लिखा था, “बच्चन साहब, पहले भगवान ने नोटिस किया और अब सर आपने नोटिस किया. जबकि मावरा ने लिखा था, “हर पल यह और भी अविश्वसनीय लग रहा है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

‘सनम तेरी कसम 2’ के लिए मावरा होकेन को किया गया अप्रोच

मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में मावरा होकेन ने बताया, “प्रोड्यूसर ने मुझसे दूसरी पार्ट के लिए संपर्क किया है. मैंने अभी तक स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है, यह मेरे इनबॉक्स में है. मैं यह नहीं कह सकती कि मैं फिल्म करूंगी या नहीं. लेकिन अगर वे पार्ट 2 बनाते हैं, चाहे मैं उसमें रहूं या न रहूं, मैं बस यही चाहूंगी कि फिल्म बहुत अच्छी चले.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >