Sanam Teri Kasam Box Office: ‘लवयापा’ या ‘बैडएस रविकुमार’ नहीं, बॉक्स ऑफिस पर लूटी इस री- रिलीज फिल्म ने महफिल

Sanam Teri Kasam Box Office: हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में री- रिलीज हुई. अब फिल्म के तीसरे दिन के आकड़े भी सामने आ गए हैं, जिसके अनुसार फिल्म बजट इतनी कमाई निकाल चुकी है.

Sanam Teri Kasam Box Office: हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन की रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2016 में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी, लेकिन अब 9 साल बाद 7 फरवरी, 2025 को फिल्म ने री- रिलीज से सिनेमाघरों में कई दर्शक बटोरे. यही नहीं अब यह फिल्म कलेक्शन के मामले में नई फिल्मों पर भी भारी पड़ रही है. इनमें जुनैद खान की ‘लवयापा’ और हिमेश रेशमिया की ‘बैडएस रविकुमार’ शामिल है. ऐसे में आइए सनम तेरी कसम के डे 3 कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

सनम तेरी कसम बॉक्स ऑफिस डे 3 कलेक्शन

सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, रोमांटिक ड्रामा सनम तेरी कसम ने पहले दिन 4. 25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला और फिल्म ने शनिवार 8 फरवरी को 5.25 करोड़ का कलेक्शन किया. अब इसके तीसरे दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं. जिसके मुताबिक, फिल्म ने 9 फरवरी यानी संडे को 6 करोड़ रुपए का कारोबार किया. इस तरह फिल्म के तीन दिन का नेट कलेक्शन 15.50 करोड़ रुपए रहा, जो असल रिलीज के वक्त से 170 पर्सेंट अधिक है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को 14 करोड़ के बजट पर तैयार किया गया था. ऐसे में फिल्म ने तीन दिन में ही अपने बजट इतनी कमाई कर ली है और आकड़ो को देख मालूम पड़ता है कि एक हफ्ते में फिल्म 20 करोड़ तक कमाई कर लेगी.

9 साल पहले फ्लॉप रही सनम तेरी कसम

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ साल 2006 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने उस समय महज 8 करोड़ रुपये कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, फ्लॉप होने के बाद भी फिल्म के गानों और स्टार्स ने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली. अब रि-रिलीज के बाद फिल्म शानदार कमाई कर रही है. राधिका राव और विनय सप्रू की निर्देशित इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने इंदर और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन ने सरु का किरदार निभाया था.

यह भी देखें: Badass Ravikumar Box Office 3: हिमेश रेशमिया की बैडएस रविकुमार तीसरे दिन हिट हुई या फ्लॉप? रविवार को छापे इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >