Salman Khan Firing Case: सलमान खान ने बताया फायरिंग के दिन क्या हुआ था, कहा- ‘मुझे और मेरे परिवार को लॉरेंस बिश्नोई…’

इसी साल अप्रैल में सलमान खान के घर पर फायरिंग हुई थी. इस घटना से सलमान के फैंस काफी परेशान हो गए थे. एक्टर की सुरक्षा भी मुंबई पुलिस ने बढ़ा दी थी. अब इस मामले पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट्स’ के बाहर गोलीबारी हुई थी, जिसने सबको चौंका दिया था. सलमान के फैंस सहित फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को इस घटना ने झकझोर कर रख दिया था. ये घटना अप्रैल के महीने में हुई थी और अब इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है. दबंग एक्टर ने बताया कि उनके घर पर फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने की थी. उनका इरादा उनकी फैमिली के सदस्यों की जान लेना का था.

सलमान खान ने बताया- मैंने पटाखे जैसी आवाज सुनी…

सलमान खान के घर फायरिंग होने के बाद मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी. अक्सर एक्टर किसी इवेंट या फिल्म प्रमोशन के दौरान भारी-भरकम सुरक्षागार्ड के साथ दिख जाते हैं. इस बीच इंडिया टुडे के अनुसार, दबंग एक्टर ने मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को फायरिंग घटना को लेकर बात की. उन्होंने कहा, मैंने पटाखे जैसी आवाज सुनी और लगभग सुबह करीब 4.55 बजे पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि दो बाइक सवारों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के पहले फ्लोर पर फायरिंग की. इससे पहले मुझे और मेरे फैमिली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी.

Also Read- Sohail Khan की ईद पार्टी में सलमान खान दिखे बेहद स्टाइलिश; प्रीति जिंटा, बॉबी देओल सहित इन स्टार्स ने बढ़ाई रौनक, VIDEO

Also Read- Salman Khan Rejected Film: 5 फिल्में जिन्हें सलमान खान ने ठुकराई, उन मूवीज से शाहरुख खान-आमिर खान बन गए सुपरस्टार

सलमान खान बोले- लॉरेंस गैंग ने ही मेरे घर पर गोलीबारी की

सलमान खान ने आगे बताया, मुझे पता चला है कि सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. मेरा मानना है कि लॉरेंस गैंग ने ही मेरे घर पर गोलीबारी की है.” इसके अलावा एक्टर ने कहा कि लॉरेंस गैंग ने इंटरव्यू में मुझे और मेरी फैमिली को मारने की बात कही थी. मेरा मानना है कि उसने ही अपने गैंग के साथ इस घटना को अंजाम दिया. उसका मकसद मुझे और मेरे फैमिली को मारने का था.” वहीं, सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह सिंकदर में नजर आएंगे. इसकी शूटिंग में एक्टर बिजी है. पिछले साल एक्टर टाइगर 3 में दिखे थे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >