1 महीने के अंदर सलमान-लॉरेंस बिश्नोई पर सॉन्ग लिखने वाले को मार दिया जाएगा, फिर मिली एक्टर को लॉरेंस गैंग से धमकी

सलमान खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए. मुंबई के ट्रैफिक कंट्रोल रूम में सलमान के नाम लॉरेंस गैंग की तरफ से धमकी भरा मैसेज आया है. मैसेज में क्या लिखा है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Salman Khan Gets Threat Again: सलमान खान को आज सुबह फिर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली है. एएनआई के मुताबिक, मुंबई के ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में एक्टर के लिए एक मैसेज आया. मैसेज में सलमान को जान से मारने की धमकी दी गई है. एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ वर्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मुंबई पुलिस के अनुसार, फिलहाल जांच जारी है.

धमकी में क्या लिखा गया

ये धमकी एक सॉन्ग को लेकर दी गई है, जिसमें सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई को लेकर लिखा गया है. इसमें बताया गया कि सॉन्ग लिखने वाले को एक महीने के अंदर मार दिया जाएगा. उस गीतकार की हालत ऐसी कर दी जाएगी कि वह दोबारा गाना नहीं लिख सकेगा. अगर सलमान खान की हिम्मत है तो वह उसे बचा लें. मुंबई पुलिस जांच कर रही है.

5 नंवबर को भी मिली थी सलमान खान को मारने की धमकी

5 नंवबर को मुंबई पुलिस को सलमान खान को टारगेट करता हुआ एक मैसेज आया था. ये मैसेज लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आया था. धमकी में एक्टर को अल्टीमेटम दिया गया था कि वह माफी मांगे या 5 करोड़ रुपये अपनी सुरक्षा के लिए दे. जिसके बाद इस मामले में मुंबई पुलिस ने राजस्थान के 32 साल के एक व्यक्ति को कर्नाटक में पकड़ा गया था. पुलिस सूत्र ने पीटीआई को बताया था कि, आरोपी एक क्षेत्रीय न्यूज चैनल देख रहा था, तभी अचानक उसने मुंबई पुलिस को उसने फोन कर सलमान खान को मारने की धमकी दे. उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का फैन बताया था.

Also Read- Salman Khan को फिर मिली धमकी, कहा- 5 करोड़ दो, नहीं तो हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी

Also Read- Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान का दुश्मन कौन? रायपुर से आया धमकी वाला फोन, मुंबई पुलिस अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >