Salman Khan को फिर मिली धमकी, कहा- 5 करोड़ दो, नहीं तो हालत बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी

सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज आया है, जिसमें सलमान से लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करने के लिए उनसे 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है.

पूर्व नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से ही मुंबई पुलिस सलमान खान की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गई है. उनके घर और फार्म हाउस के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. सलमान के घर के बाहर सेल्फी लेने वाले फैंस पर भी पुलिस की नजरें बनी हुई है. इस बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सऐप पर चौंकाने वाला मैसेज आया है. व्हाट्सऐप पर धमकी भरे मैसेजे है, जिसमें सलमान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है.

सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग

न्यूज एजेंसी एएनआई को मुंबई पुलिस ने बताया कि, मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप नंबर पर धमकी भरा मैसेजे आया है. इस मैसेज में सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. मैसेज भेजने वाले ने लिखा है, इसे हल्के में ना लें, अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं तो उन्हें 5 करोड़ देने पड़ेंगे. आगे मैसेज में लिखा है, अगर पैसे नहीं देते है, तो सलमान खान का कंडीशन बाबा सिद्दीकी से भी खराब होगी. वहीं, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है. ये ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

12 अक्टूबर को हुई थी सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या

गौरतलब है कि 12 अक्टूबर की रात को सलमान खान के क्लोज फ्रेंड और राजनेता बाबा सिद्दीकी की गोलीमार हत्या कर दी गई. सिद्दीकी को उनके बेटे के ऑफिस के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारी. तीन गोली उन्हें लगी थी और तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया. हालांकि उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई. उनकी मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली और कहा कि सलमान खान की जो हेल्प करेगा, वो अपना हिसाब किताब देख लें. पुलिस इस मामले में अभी तक चार लोगों को अरेस्ट कर चुकी है.

Also Read- सलमान खान की Ex गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस बिश्नोई के नाम भेजा डायरेक्ट मैसेज, बोलीं- ये आपके फायदे की ही बात है…

Also Read- Baba Siddique की हत्या पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सभी इस घटना से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >