Salaar Re-Release Collection: सालार दोबारा रिलीज होने पर हिट हुई या फ्लॉप, प्रभास की फिल्म ने कर लिया इतने करोड़ का कलेक्शन

Salaar Re-release Collection: प्रभास की फिल्म सालार पार्ट 1- सीजफायर दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. आइए आपको बताते हैं मूवी ने कितने करोड़ की कमाई कर ली.

Salaar Re-Release Collection: प्रशांत नील निर्देशित सालार पार्ट 1 सीजफायर दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. मेकर्स ने डेढ़ साल के अंतराल के बाद इसे 21 मार्च को फिर से रिलीज किया. प्रभास, श्रुति हसन और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ने उस समय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 406.45 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, जबकि दुनियाभर में इसने 617.75 करोड़ रुपये ककी कमाई की थी. फिल्म के रि-रिलीज को लेकर काफी बज था और दर्शक फिल्म के दोबारा रिलीज होने पर इसे देखने सिनेमाघर जा रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है.

री-रिलीज होने पर सालार ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया

सालार पार्ट 1 सीजफायर एक हाई-वोल्टेज एक्शन फिल्म है जिसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में दोनों पक्के दोस्त होते हैं और एक-दूसरे के लिए अपनी जान भी देने के लिए तैयार हो जाते हैं. कहानी काफी दिलचस्प है. हालांकि फिल्म अंत में एक ऐसे ट्विस्ट के साथ खत्म होती है, जो दर्शकों के मन में कई सवाल खड़ा कर देती है. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने री-रिलीज के ओपनिंग डे पर 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे दिन दुनियाभर में 76.63 लाख रुपये का कलेक्शन किया. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से प्रभास की फिल्म ने 60 लाख रुपये से अधिक की कमाई की. ऐसे में फिल्म ने दो दिनों में 4 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया.

प्रभास की अपकमिंग फिल्म

प्रभास की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बात करें तो वह द राजा साब में नजर आएंगे. फिल्म में वह डबल रोल में दिखेंगे और ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म होगी. इसके अलावा एक्टर कल्कि पार्ट 2 में भी नजर आएंगे. उनके पास फिल्म फौजी और संदीप वांगा की स्पिरिट भी हैं. सालार पार्ट 2 भी एक्टर की झोली में हैं.

यह भी पढ़ें– Sikandar First Review: क्या सरकार की रीमेक है ‘सिकंदर’? सलमान खान की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, बताया सीटी मार एंटरटेनर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >