Saiyaara की सफलता पर पठान डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सारी उम्मीदों के साथ फिल्म देखने गया था

Saiyaara: सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. मूवी ने भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर क्रिटिक्स और फैंस इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी इस लिस्ट में शामिल हो गए.

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड और भारत में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. रोमांटिक ड्रामा ने स्काई फोर्स, जाट, हाउसफुल 5 और रेड 2 जैसी मूवीज को पछाड़कर अब तक 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. महेश बाबू, आलिया भट्ट, करण जौहर, रणवीर सिंह, श्रद्धा कपूर, वरुण धवन और अर्जुन कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स म्यूजिकल ड्रामा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. अब पठान डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी इस लिस्ट में शामिल हो गए.

सैयारा को लेकर क्या बोले सिद्धार्थ आनंद

सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट पर “सैयारा” की जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे मोहित सूरी की “बोस्ट फिल्म” भी बताया और लिखा, “पार्टी में थोड़ा देर से पहुंचा. मूवी के बारे में पहले ही बहुत कुछ सुन चुका था. बेशक, यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है. इतनी सारी उम्मीदों के साथ फिल्म देखने गया था और यह बहुत पसंद आया!!! एक फिल्म निर्माता अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में है! @mohit11481 आपने मेरे अंदर के दर्शक को एक अद्भुत अनुभव दिया है. मैं थिएटर से बाहर निकलकर आपको गले लगाना चाहता था.”

पठान डायरेक्टर ने सैयारा 2 लाने की जिद्द की

अहान, अनीत और वाईआरएफ टीम को बधाई देते हुए पठान डायरेक्टर ने आगे कहा, “अहान और अनीत, आप दोनों ने मुझे कृष और वाणी पर विश्वास दिलाया. मुझे आपके रोल से प्यार से प्यार हो गया. मैं स्क्रीन के काला होने तक एक इंच भी नहीं हिला!! सिनेमाघरों में आंसू और खुशी वापस लाने के लिए धन्यवाद!!! सैयारा 2 लेकर आएं.” सिद्धार्थ आनंद ने अपनी पहली तीन फिल्में यशराज फ़िल्म्स के साथ बनाईं थी, जिसमें सलाम नमस्ते (2005), ता रा रम पम (2007), और बचना ऐ हसीनों (2008) शामिल है.

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर बनकर चमकी सैयारा, इन 5 सुपरहिट फिल्मों को दी मात, लेकिन इन 7 से हारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >