Saiyaara में शाहरुख खान होते तो फ्लॉप होती फिल्म, अहान पांडे के ऑनस्क्रीन पिता का चौंकाने वाला खुलासा

Saiyaara: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की. मूवी साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इसी बीच एक्टर वरुण बडोला ने कहा कि शाहरुख खान अगर मूवी में होते तो यह फ्लॉप हो जाती.

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली. यही वजह है कि इसने भारत में 300 करोड़ और वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर डाला. यह साल 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसी बीच एक्टर वरुण बडोला ने कहा कि अगर रोमांटिक ड्रामा में शाहरुख खान होते तो यह फिल्म जरूर फ्लॉप होती.

स्टार वर्सेज कंटेंट पर क्या बोले वरुण बडोला

अभिनेता वरुण बडोला ने “स्टार वर्सेज कंटेंट” पर चल रही बहस पर अपनी बेबाक राय रखी. नयनदीप रक्षित संग इंटरव्यू में अनुभवी अभिनेता ने इस धारणा का खंडन किया कि सैयारा की सफलता साबित करती है कि दर्शक अब बड़े सितारों की जरूरत से आगे बढ़ चुके हैं. उनके अनुसार, स्टार पावर की जरूरत पूरी तरह से किसी प्रोजेक्ट के निर्भर करती है.

शाहरुख को सैयारा में कास्ट करते, तो यह फ्लॉप होती, ऐसा क्यों बोले वरुण

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और अहान पांडे के बीच सीधी तुलना करते हुए, वरुण बडोला ने बताया, “अभी अहान पांडे को उठाकर जवान में कास्ट करोगे तो जवान फ्लॉप हो जाएगी. इसी तरह शाहरुख को सैयारा में डाल दो, सैयारा फ्लॉप हो जाएगी.” बात इतनी सी है कि किसी भी स्टार को अगर उसके लिए नहीं बने प्रोजेक्ट में डाला जाएगा, तो वह नहीं चलेगी.

सैयारा के बारे में

मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा, सिंगर कृष कपूर (अहान पांडे की ओर से अभिनीत) और लेखिका वाणी बत्रा (अनीत पड्डा) की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है. उनके प्यार होता है फिर कई इमोशनल पॉइंट्स आ जाते हैं. मूवी में राजेश कुमार, शाद रंधावा, नील भूपालम जैसे स्टार्स भी है. वरुण बडोला ने कृष के पिता अशोक कपूर की भूमिका निभाई है.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office: ऋतिक रोशन की वॉर 2 ने इन 10 फिल्मों के रिकॉर्ड को किया चकनाचूर, बनी नंबर 1 ब्लॉकबस्टर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >