Saiyaara Blockbuster or Flop: अहान-अनीत की ‘सैयारा’ की 54वें दिन भी नहीं थमी कमाई, 60 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म, जानें ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप

Saiyaara Blockbuster or Flop: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ ने 570 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई कर ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. जानिए फिल्म का पूरा बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट.

Saiyaara Blockbuster or Flop: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर ‘सैयारा’ ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि कलेक्शन के मामले में भी कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया.

फिल्म ने भारत में 329.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, वहीं दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 570 करोड़ के पार पहुंच चुका है. इसी के साथ यह 2025 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ऐसे में आइए इसका बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट जान लेते हैं.

सैयारा ने घरलू स्तर पर इन फिल्मों को चटाई धुल

60 करोड़ के छोटे बजट पर बनी ‘सैयारा’ ने घरेलू स्तर पर सलमान खान की सुल्तान (300 करोड़), भंसाली की पद्मावत (302 करोड़) और कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 (260 करोड़) जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। वहीं वर्ल्डवाइड इसने डंकी, ब्रह्मास्त्र, चेन्नई एक्सप्रेस और 3 इडियट्स जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भी ज्यादा कमाई की.

सैयारा बॉक्स ऑफिस वर्डिक्ट: ब्लॉकबस्टर

Saiyaara sacnilk report

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सैयारा को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर घोषित किया गया है. बेहतरीन कहानी, दमदार म्यूजिक और स्टार कास्ट ने इस फिल्म को साल की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल कर दिया है.

सैयारा 2 पर क्या बोले मोहित सूरी?

मोहित सूरी से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ‘सैयारा पार्ट 2’ को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा, “दूसरे पार्ट की कोई प्लानिंग नहीं है. यह मेरे लिए बेहद खास पल है, जिसे मैं एंजॉय करना चाहता हूं. फिल्म अभी भी थिएटर्स में चल रही है और फिलहाल सीक्वल बनाकर इसकी सफलता को भुनाने का कोई इरादा नहीं है.”

यह भी पढ़े: South OTT Releases: ‘बागी 4’ छोड़िये, अब घर बैठे देखिये साउथ की दमदार फिल्में-सीरीज, मिलेगा एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >