Saiyaara Box Office Collection Day 8: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, 8वें दिन की कमाई है देखने वाली, 200 करोड़ क्लब से बस इतनी दूर

Saiyaara Box Office Collection Day 8: मोहित सूरी की 'सैयारा' बॉक्स ऑफिस पर अपनी धमाकेदार शुरुआत जारी रखते हुए सिर्फ सात दिनों में 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. अहान पांडे और अनीत पड्डा की एक्टिंग को भी दर्शक से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स खूब सराह रहे हैं. आइये जानते हैं आठवें दिन मूवी का क्या हाल है.

Saiyaara Box Office Collection Day 8: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म वीकेंड के तरह की वीकडेज में भी टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा को क्रिटिक्स, दर्शकों और बॉलीवुड सेलेब्स का भरपूर प्यार मिला. आइये जानते हैं 8वें दिन इसकी कमाई कितनी रही.

8वें दिन सैयारा ने कमाए इतने करोड़

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने दूसरे शुक्रवार को अब तक 18 करोड़ कमाए. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 190.75 करोड़ हो गया. रोमांटिक ड्रामा ने पहले दिन 21.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 26 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 35.75 करोड़ रुपये, चौथे दिन 24 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 25 करोड़ रुपये, छठे दिन 21.5 करोड़ रुपये और सातवें दिन 18.75 करोड़ रुपये कमाए.

सैयारा का क्या हाल है बॉक्स ऑफिस पर

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़

Saiyaara Box Office Collection- 190.75 करोड़

सैयारा के बारे में

सैयारा एक सिंगर कृष कपूर (अहान) और लेखिका वाणी बत्रा (अनीत) के लवस्टोरी को दिखाती है. दोनों का मिलना और फिर बिछड़ना दर्शकों को काफी इमोशनल रोलरकोस्टर राइड पर लेकर जाएगा. यह फिल्म वाईआरएफ की ओर से समर्थित है.

यह भी पढ़ें- Tara Sutaria Dating Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं इस समय…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >