Saiyaara Box Office Collection Day 17: सन ऑफ सरदार 2-धड़क 2 भी सैयारा का सिंहासन नहीं डिगा पाईं, 17वें दिन कलेक्शन ने किया हैरान

Saiyaara Box Office Collection Day 17: 'सन ऑफ सरदार 2' और 'धड़क 2' के रिलीज होने के बाद भी सैयारा के लिए दर्शकों का क्रेज खत्म नहीं हुआ. अहान पांडे की फिल्म दोनों नयी रिलीज हुई मूवीज से बेहतर प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर कर रही है. आइए आपको 17वें दिन का कलेक्शन बताते हैं.

Saiyaara Box Office Collection Day 17: अहान पांडे और अनीत पड्डा की ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है. नयी रिलीज हुई फिल्में ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘धड़क 2’ का असर सैयारा पर नहीं पड़ा. मोहित सूरी की फिल्म को रिलीज हुए 17 दिन हो गए, लेकिन फिर भी ये नयी रिलीज हुई दोनों मूवीज से ज्यादा कलेक्शन कर रही है. अजय देवगन की मूवी दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई. ऐसा लग रहा कि दर्शक अभी भी सैयारा ही देखना चाहते हैं. चलिए आपको 17वें दिन का आंकड़ा बताते हैं.

17वें दिन सैयारा ने बटोर लिए इतने करोड़ रुपये

फिल्म ‘सैयारा‘ के गाने सोशल मीडिया पर छाए हुए थे और अभी तक चार्टबस्टर्स की सूची में शामिल है. sacnilk की एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने अभी तक 17वें दिन 0.04 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. कुल कमाई फिल्म ने 291.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ये आंकड़े शाम तक थोड़े बदल सकते हैं. फिल्म ने दुनियाभर में अबतक 450 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.

डे वाइज सैयारा का कलेक्शन

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 10- 31.18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 11- 9.25 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 12- 10 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 13- 7 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 14- 6.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 15- 4.25 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 16- 6.35 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 17- 0.04 करोड़

नेट कमाई- 291.39 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें Son of Sardaar 2 Shooting Locations: लंदन की गलियों से पंजाब की मिट्टी तक, जानें कहां-कहां शूट हुई अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >