Saiyaara Box Office Collection Day 12: अहान पांडे की फिल्म फ्लॉप हुई या हिट, 12वें दिन का कलेक्शन करेगा हैरान

Saiyaara Box Office Collection Day 12: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला. इसने कई बिग बजट मूवीज को पछाड़ दिया. आइये जानते हैं 12वें दिन म्यूजिकल ड्रामा ने क्या कमाल किया.

Saiyaara Box Office Collection Day 12: यशराज फिल्म्स की हालिया रिलीज ‘सैयारा’ ने अपने शानदार प्रदर्शन से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा ने न केवल नए सितारों को लॉन्च किया है, बल्कि अपने प्रभावशाली थिएटर परफॉर्मेंस में कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. इसने 4 दिनों में ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर दिया था. आइये जानते हैं 12वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया.

12वें दिन सैयारा फ्लॉप हुई या हिट

sacnilk की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक सैयारा ने 12वें दिन यानी मंगलवार को 0.16 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 256.91 करोड़ हो गया. इसने सिंघम अगेन, द कश्मीर फाइल्स और ब्रहमास्त्र जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

जानें किस दिन सैयारा ने कितनी कमाई की

  • Saiyaara Box Office Collection Day 1- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 2- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 3- 35.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 4- 22.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 5- 25.00 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 6- 21.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 7- 18.75 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 8- 18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 9- 26 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 10- 31.18 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 11- 9.5 करोड़
  • Saiyaara Box Office Collection Day 12- 0.16 करोड़

नेट कमाई- 256.91 करोड़ रुपये

सैयारा के बारे में

मोहित सूरी की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक युवा जोड़े की कहानी को दिखाती है, जिसमें प्यार, बर्बादी और दिल टूटने के उनके सफर को दिखाया गया है. सैयारा को मिले प्यार को लेकर अहान पांडे ने फैंस धन्यवाद दिया. उन्होंने लिखा, “सैयारा का एक हफ्ता, प्यार के लिए शुक्रिया.”

यह भी पढ़ें- Saiyaara Box Office: ब्लॉकबस्टर बनकर चमकी सैयारा, इन 5 सुपरहिट फिल्मों को दी मात, लेकिन इन 7 से हारी बाजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >