Saiyaara Box Office: सैयारा ने रचा इतिहास, छावा को पछाड़कर बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड अब तक 400 करोड़ से ज्यादा कमा लिए है. वहीं अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन में धुआंधार प्रदर्शन करते हुए इसने छावा को भी पीछे छोड़ दिया है.

Saiyaara Box Office: मोहित सूरी की फिल्म ‘सैय्यारा’ ने सिनेमाघरों को फिर से गुलजार कर दिया है. रोमांटिक ड्रामा हर दिन कई रिकॉर्ड तोड़ रही है. सैकनिल्क के अनुसार, अहान पांडे और अनीत पड्डा की इस म्यूजिकल ड्रामा ने विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘छावा’ के अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन को मात्र 12 दिनों में पीछे छोड़कर एक और उपलब्धि हासिल कर ली है.

सैयारा ने छावा के अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन को पीछे छोड़ा

ट्रेड ट्रैकिंग साइट ने आगे बताया कि रिलीज के सिर्फ 12 दिनों में, सैयारा ने विदेशों में 94 करोड़ की कमाई करके छावा के 91 करोड़ के लाइफटाइम अंतर्राष्ट्रीय कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इस रिकॉर्ड के साथ, यह फिल्म अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 2025 में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इस फिल्म ने मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘थुदारुम’ (93.80 करोड़) के अंतरराष्ट्रीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है.

वर्ल्डवाइड सैयारा ने कमा लिए इतने करोड़

अहान और अनीत इस समय सिंगापुर में अपनी नई रोमांटिक ड्रामा फिल्म “सैयारा” की सफलता का जश्न मना रहे हैं. फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 413 करोड़ की शानदार कमाई कर ली है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार ब्लॉकबस्टर कमाई कर रही है. इस शुक्रवार को “सन ऑफ सरदार 2” और “धड़क 2” रिलीज होने वाली हैं, ऐसे में देखना होगा कि क्या “सैयारा” की रफ्तार धीमी पड़ेगी या फिल्म दर्शकों पर अपना जादू बिखेरती रहेगी. इस बीच, लक्ष्मण उटेकर की ओर से निर्देशित और दिनेश विजान की ओर से निर्मित छावा अभी भी 2025 की सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी हुई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 807.88 करोड़ की कमाई की थी. इसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 First Review: हिट या फ्लॉप… त्रिप्ति डिमरी की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू आया सामने, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >