Saiyaara Box Office: सैयारा ने एसएस राजामौली-आमिर खान को चटाई धूल, बनी 22वीं सबसे बड़ी हिट फिल्म

Saiyaara Box Office: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. फिल्म ने धुआंधार कलेक्शन करना जारी रखा है. वर्ल्डवाइड मूवी ने 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. इसकी के साथ यह हिंदी सिनेमा की 22वीं सबसे बड़ी हिट बन गई है.

Saiyaara Box Office: एक्शन से भरपूर फिल्मों और फ्रैंचाइजी सिनेमा के दौर में मोहित सूरी की सैयारा एक सरप्राइज बनकर उभरी. न्यूकमर अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा ने न केवल दर्शकों को इम्प्रेस किया, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. 13 दिनों में कुल 273.50 करोड़ रुपये की कमाई के साथ, सैयारा ने ऑफिशियल तौर पर आरआरआर के हिंदी वर्जन (272.78 करोड़ रुपये) और धूम 3 (271.07 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ते हुए अब तक की 22वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है.

सैयारा ने की थी धमाकेदार कमाई

कम प्रमोशन और दमदार म्यूजिक के साथ रिलीज हुई सैयारा ने पहले शुक्रवार को 21.5 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इसके बाद जो हुआ वह जबरदस्त “वर्ड-ऑफ-माउथ” का नमूना था. शनिवार को लगभग 21 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, और रविवार को 35.75 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई के साथ, फिल्म ने पहले वीकेंड में 83.25 करोड़ रुपये की कमाई की. नए कलाकारों की ओर से निर्देशित इस फिल्म पहले हफ्ते के अंत तक 172.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे.

इन फिल्मों के रिकॉर्ड को सैयारा ने तोड़ा

रोमांटिक ड्रामा ने जिस तरह से शानदार कमाई की. इससे डरकर अजय देवगन ने अपनी फिल्म सन ऑफ सरदार 2 की रिलीज डेट को चेंज कर दिया. इसका कुल कलेक्शन 273.50 रुपये हो गया और इस तरह एसएस राजामौली, राम चरण और जूनियर एनटीआर की आरआरआर के हिंदी संस्करण (272.78 करोड़ रुपये) और आमिर खान की धूम 3 (271.07 करोड़ रुपये) से आगे निकल गया.फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छे रिव्यू मिले हैं. इसकी तारीफ बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं. जिसमें रणवीर सिंह, करण जौहर का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- Kingdom Flop Or Hit: विजय देवरकोंडा की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, जानें किंगडम हिट हुई या मिस, मिले इतने स्टार्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >