Saiyaara Success: अनुपम खेर ने फिल्म की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- प्यार और बॉक्स ऑफिस पर सफलता दोनों मिली है

Saiyaara Success: अहान पांडे और अनीत पड्डा स्टारर सैयारा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. यही वजह है कि जल्द ही मूवी भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. इसी बीच अब अनुपम खेर ने रोमांटिक ड्रामा की सफलता और बॉक्स ऑफिस पर चुप्पी तोड़ी.

Saiyaara Success: अनुपम खेर के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म, “तन्वी द ग्रेट” 18 जुलाई को सिनेमाघरों में आई. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर मोहित सूरी की “सैयारा” से हुई, जिसमें अहान पांडे और अनीत पड्डा ने डेब्यू किया है. मोहित सूरी की ओर से निर्देशित फिल्म शानदार कलेक्शन कर ब्लॉकबस्टर हिट की कैटेगरी में शामिल हो गई है. इसी बीच अब अनुपम खेर ने मूवी की सफलता पर बात की.

सैयारा की सफलता पर अनुपमा खेर ने तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, अनुपम खेर ने कहा, “पिछले हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुईं, एक तन्वी द ग्रेट और एक सैयारा. सैयारा ने अपने जादू से पूरे देश को मंत्रमुग्ध कर दिया है. यह वाईआरएफ की फिल्म है, वाईआरएफ मेरी मूल कंपनी है, यशजी, पामजी, आदि, उदय, ये सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं. उन्हें इस फिल्म की सफलता पर बेहद खुशी है.” उन्होंने आगे बताया कि वह और मोहित सूरी, दोनों ही महेश भट्ट के शिष्य हैं और संयोग से, उनकी महत्वपूर्ण फिल्में एक ही दिन रिलीज हुईं.

सैयारा के बॉक्स ऑफिस पर सफलता पर क्या बोले अनुपम खेर

एक्टर ने कहा, “दर्शकों ने तन्वी को जो प्यार दिया है, मैं उसे पैसों से नहीं आंक सकता. बेशक, जब कोई फिल्म सैयारा जितनी सफल होती है, तो इससे इंडस्ट्री को मदद मिलती है. इससे दूसरे लोगों को और फिल्में बनाने का साहस मिलता है.” उन्होंने खुशी जताई कि दर्शकों ने दोनों फिल्मों को पसंद किया है, एक को दिल से प्यार दिया है और दूसरी को प्यार और बॉक्स ऑफिस पर सफलता दोनों मिली है. सैयारा ने थियेटर्स में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने भारत में 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. वहीं वर्ल्डवाइड 200 करोड़ कमाए लिए हैं.

यह भी पढ़ें- Tara Sutaria Dating Veer Pahariya: तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया को डेट करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं इस समय…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >