Saiyaara की हीरोइन अनीत पड्डा की चमकी किस्मत, इस डायरेक्टर संग करेंगी अगली फिल्म, जानें नाम

Saiyaara: मोहित सूरी की ओर से निर्देशित सैयारा बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा. यही वजह है कि मूवी ने पूरी दुनिया में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी बीच रोमांटिक ड्रामा की हीरोइन यानी अनीत पड्डा की किस्मत चमक गई है और उनकी झोली में नई फिल्म आ गई है.

Saiyaara: अनीत पड्डा अपनी हालिया रिलीज ‘सैयारा’ से स्टारडम की बुलंदियों को छू रही हैं. उनकी एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया. यही वजह है कि मूवी ने दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया. अब खबर है कि एक्ट्रेस अपने करियर में एक बड़ी छलांग लगाने के लिए तैयार हैं. इंडस्ट्री की खबरों के अनुसार, अनीत को यशराज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनने वाली मशहूर फिल्म निर्माता मनीष शर्मा की अगली फिल्म में एक अहम भूमिका मिली है.

अनीत पड्डा की झोली में आई नई फिल्म

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, “निर्माता आदित्य चोपड़ा अहान पांडे और अनीत पड्डा के करियर को बारीकी से देख रहे हैं. सैयारा की सफलता के बाद, अनीत बेहतरीन अदाकारा बनकर उभरी है. ऐसे में आदित्य को लगा कि वह मनीष शर्मा की अगली लव स्टोरी ड्रामा के लिए एकदम परफेक्ट रहेंगी.” रिपोर्ट में आगे दावा किया गया है कि इस अनिर्धारित फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो गया है. बैंड बाजा बारात के लिए मशहूर मनीष इस नई फिल्म के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं.

कब मूवी पर काम होगा शुरू

रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “‘बैंड बाजा बारात’ (2010) और ‘शुद्ध देसी रोमांस’ (2013) के साथ, मनीष ने दिखाया कि वह युवाओं की कहानियां कहने में माहिर हैं. उनकी नई फिल्म पंजाब पर आधारित है. मुख्य अभिनेता का चयन अभी बाकी है. मूवी 2026 की पहली छमाही में शुरू होगी.”

सैयारा के बारे में

मोहित सूरी की रोमांटिक फिल्म सैयारा इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक बनकर उभरी है, जिसने नए कलाकारों अहान पांडे और अनीत पड्डा को रातोंरात स्टार बना दिया. इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा है और सिर्फ तीन हफ्तों में ही भारत में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यह रोमांटिक ड्रामा एक साहसी और संघर्षशील संगीतकार अहान और लेखिका अनीत की कहानी है.

यह भी पढ़ें- Nishaanchi: अनुराग कश्यप ने खोला ‘निशानची’ के टाइटल का राज, कहा- पहले बबलू निशानची, रंगीली रिंकू और डबलू…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >