Saif Ali Khan Health Update: सर्जरी के बाद कैसी है सैफ अली खान की हालत? डॉक्टर्स ने बताया- 1 या दो दिन में…

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर हमले के बाद उन्हें लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था. एक्टर की 2 सर्जरी हो गई है और उनकी हालत कैसी है, आपको बताते हैं.

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान पर गुरुवार की सुबह उनके बांद्रा स्थित घर में एक अज्ञात हमलावर घुस आया था. उस हमलावर ने सैफ पर हमला किया और इसमें वह घायल हो गए. अभी एक्टर हॉस्पिटल में है और उनसे मिलने अभी तक कई सेलेब्स आ चुके हैं. इस मुश्किल समय में करीना और सैफ को सेलेब्स का सपोर्ट मिल रहा है. वहीं, एक्टर की 2 सर्जरी हो चुकी है और अभी भी वह अस्पताल में है. डॉक्टर्स का अब इसपर क्या कहना है, आपको बताते हैं.

सैफ अली खान से सिर्फ फैमिली मेंबर्स मिल सकते हैं

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैफ अली खान को सर्जरी के बाद होश नहीं आया है और डॉक्टर्स की देख-रेख में हैं. सिर्फ फैमिली मेंबर्स को ही उनसे मिलने की इजाजत है. वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने एक्टर से लीलावती हॉस्पिटल में मिलने के बाद पीटीआई से बातचीत में कहा, सैफ को चाकू से छह बार वार किया गया और उनकी 5-4 घंटे सर्जरी हुई. हमें हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि परिवार इस आघात और सदमे से उबर जाए.

सैफ अली खान की हालत में हुआ सुधार

लीलावती हॉस्पिटल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि, ”सैफ अली खान का इलाज सफलतापूर्वक किया गया है. वह आईसीयू में है और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है. एक या दो दिन में उन्हें नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा.”

सबा पटौदी ने सैफ पर हुए हमला को लेकर दी प्रतिक्रिया

सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने अपने भाई पर हुए हमला को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि उन्होंने लिखा, “मैं इस पागलपन भरी घटना से सदमे में हूं और स्तब्ध हूं. लेकिन मुझे आप पर गर्व है, भाईजान. परिवार की देखभाल करना और आप पर गर्व करना अब्बा को बहुत गर्व महसूस कराता. जल्दी ठीक हो जाओ. वहां होना याद आ रहा है. जल्द ही आपसे मुलाकात होगी. दुआएं और प्रार्थनाएं हमेशा.”

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की टीम का आया पहला रिएक्शन, बताया- घर में हुई चोरी की कोशिश, एक्टर की हो रही सर्जरी

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान के घर में घुसे चोर, एक्टर पर किया चाकू से हमला, अस्पताल में हुए एडमिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >