Saif Ali Khan B'day : जब करीना ने बताया था- इस शर्त पर सैफ से शादी करने को हुई थीं तैयार

Happy Birthday Saif Ali Khan : बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. इन दिनों सैफ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, सैफ और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) के घर एक नया मेहमान आने वाला है. करीना और सैफ अली खान दूसरा बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं. बॉलीवुड का ये पावर कपल अपनी शानदार केमिस्ट्री के लिए पहचाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते है करीना ने सैफ से शादी से पहले एक शर्त रखी थी.

छोटे नवाब और करीना फिल्म ‘टशन’ की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के करीब आए और दोनों को प्यार हो गया. 2007 अक्टूबर के बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे. उस समय शाहिद और करीना का ब्रेकअप हुआ था और करीना को सैफ का सहारा मिला. पांच साल तक एक-दूसरे को अच्छे से समझने और डेट करने के बाद अक्टूबर 2012 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया. दोनों की शादी का इवेंट एक हफ्ते तक चला था.

करीना कई इंटरव्यूज में कहती सुनी गईं कि उन्होंने शादी से पहले एक ही शर्त रखी थी. ये शर्त थी कि मैं आपकी पत्नी हूं और मैं काम करुंगी, पैसे कमाऊंगी और आप मुझे उम्र भर सपोर्ट करेंगे. वहीं, करीना आज भी कहती हैं कि सैफ और वो एक दूसरे के अपोजिट हैं. सैफ से मिलने से पहले वो मेले में भटकी हुई एक लड़की की तरह थी, उनसे मिलने के बाद अहसास हुआ कि जिंदगी में सेटल होना कितना जरूरी है.

Also Read: The Kapil Sharma Show : इस वजह से सलीम-सुलेमान ने 5 साल तक नहीं की थी एक-दूसरे से बात, शो में हुआ खुलासा

साल 2015 में करीना और सैफ ने सोशल मीडिया पर खबर दी कि करीना-सैफ अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रहे हैं. दिसंबर 2016 में करीना ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया. सैफ-करीना ने लिटिल नवाब का नाम तैमूर अली खान रखा. तैमूर अभी भले ही छोटा है, लेकिन आज भी उसे बड़े स्टार जितनी पॉपुलैरिटी मिलती है.

वहीं, हाल ही में करीना और सैफ ने घर में एक नए मेहमान के आने की पुष्टि भी कर दी है. सैफ और करीना ने एक बयान जारी कर कहा था, ‘हमें यह एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक नया मेहमान जुड़ने की उम्मीद कर रहे हैं. आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद.’

Posted By: Divya Keshri

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >