Ajit Pawar Death: अजित पवार की मौत से सदमे में रितेश देशमुख, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन से पूरे देश में शोक है. अभिनेता रितेश देशमुख ने भावुक पोस्ट साझा कर उन्हें प्रभावशाली, सख्त और संवेदनशील नेता बताया तथा पवार परिवार के प्रति संवेदना जताई.

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन की खबर से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है. बुधवार सुबह पुणे के पास हुए एक दर्दनाक चार्टर्ड विमान हादसे में अजित पवार समेत छह लोगों की मौत हो गई. इस हादसे ने न सिर्फ राजनीतिक जगत बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरे सदमे में डाल दिया है. अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जाहिर करते हुए अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी.

रितेश देशमुख ने जताया शोक

रितेश देशमुख ने अपने भावुक संदेश में लिखा कि अजित पवार के निधन की खबर ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है. उन्होंने अजीत पवार को महाराष्ट्र की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि वह एक ऐसे नेता थे जो अपने काम और फैसलों से लोगों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते थे. रितेश के मुताबिक, अजीत पवार की कार्यशैली बेहद स्पष्ट थी और वह गैर-प्रदर्शन को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे.

अभिनेता ने यह भी कहा कि अजित पवार की तेज बुद्धि, बेबाक अंदाज और सख्त नेतृत्व शैली उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती थी. रितेश ने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए लिखा कि वह हमेशा अजीत पवार की उस इंसानियत और अपनत्व को याद रखेंगे, जो उन्होंने व्यक्तिगत मुलाकातों के दौरान महसूस की थी. उन्होंने पवार परिवार, उनके सहयोगियों और समर्थकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.

कैसे हुई दुर्घटना ?

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, अजित पवार जिस चार्टर्ड विमान से यात्रा कर रहे थे, वह पुणे जिले के बारामती क्षेत्र में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान जमीन से टकराते ही आग की चपेट में आ गया, जिससे उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती रिपोर्ट्स में किसी के बचने की पुष्टि नहीं हुई है.

नेताओं ने जताया शोक

इस दुखद घटना के बाद अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने अजीत पवार के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके राजनीतिक योगदान को याद किया है. साथ ही कई नेताओं ने हादसे के कारणों की गहन जांच की मांग भी की है, ताकि इस त्रासदी के पीछे की सच्चाई सामने आ सके.

यह भी पढ़ें: अजित पवार के बाद कौन संभालेगा NCP की कमान? पत्नी सुनेत्रा या कोई और

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >