Rehnaa Hai Tere Dil Mein: 24 साल पहले आई आर माधवन की ये फिल्म दोबारा हो रही रिलीज, इस कल्ट क्लासिक के सामने भूल जाएंगे सबकुछ

आर माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान स्टारर मूवी फिल्म रहना है तेरे दिल में फिर से री-रिलीज होने वाली है. मूवी साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Rehnaa Hai Tere Dil Mein Re-Release: फिल्म रहना है तेरे दिल में के फैंस के लिए गुड न्यूज है. आर माधवन, दीया मिर्जा और सैफ अली खान स्टारर मूवी एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. साल 2000 में रिलीज हुई इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों को छू लिया था. इसके गाने आजतक लोगों के जुबान पर है. ये किस दिन फिर से रिलीज होगी, आपको बताते हैं.

फिल्म रहना है तेरे दिल में किस दिन सिनेमाघरों में री-रिलीज की जाएगी

यह कल्ट क्लासिक 30 अगस्त, 2024 को फिर से थिएटर्स में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस रोमांटिक मूवी को आप सिनेमाघरों में देख सकते हैं.

फिल्म को किस डायरेक्टर ने निर्देशित किया था

फिल्म रहना है तेरे दिल में का निर्माण वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट ने किया था. जबकि इसे वासुदेव मेनन ने निर्देशित किया था.

रहना है तेरे दिल में के री-रिलीज को लेकर जैकी भगनानी ने क्या कहा

पूजा एंटरटेनमेंट के जैकी भगनानी ने फिल्म के री-रीलीज को लेकर कहा कि ये साल 2000 की बेस्ट रोमांटिक फिल्म है. एक्टर ने कहा ये मूवी उनके सहायक निर्देशक के रूप में उनका प्रोजेक्ट था.

आर माधवन अगली बार किस फिल्म में आएंगे नजर

आर माधवन फिल्म दे दे प्यार दे 2 में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आएंगे. पिछली बार एक्टर फिल्म शैतान में नजर आए थे.

रहना है तेरे दिल में ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की थी

रहना है तेरे दिल में ने करीब बॉक्स ऑफिस पर 10.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका बजट 6 करोड़ रुपये था.

सैफ अली खान की अपकमिंग मूवी कौन सी है

सैफ अली खान अगली बार फिल्म देवरा में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर है.

Also Read- Saif Ali Khan Birthday: नाम बदलकर सैफ अली खान की चमकी किस्मत, Devara एक्टर का असली नाम नहीं जानते होंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >