Rasha Thadani ने जान्हवी कपूर और सुहाना खान से तुलना किए जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बस उनसे…

Rasha Thadani: फिल्म आजाद से रवीना टंडन की बेटी रवीना टंडन बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार है. अब एक्ट्रेस ने जान्हवी, खुशी कपूर और सुहाना खान से तुलना किए जाने पर बात की.

Rasha Thadani: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी पहली फिल्म आजाद की रिलीज के लिए तैयार हैं. इसमें स्टारकिड के साथ अजय देवगन, उनके भतीजे अमान देवगन, डायना पेंटी जैसे कलाकार हैं. पीरियल ड्रामा का एक आइटम सॉन्ग उई अम्मा काफी वायरल हो रहा है. इस गाने में राशा की कातिलाना अदाओं ने खूब सुर्खियां बटोरी. अब एक्ट्रेस ने प्रमोशन के दौरान जान्हवी कपूर, खुशी कपूर और सुहाना खान से तुलना किए जाने पर बात की.

जान्हवी कपूर और सुहाना खान संग तुलना किए जाने पर क्या बोली राशा थडानी

राशा थडानी ने फिल्मीज्ञान संग इंटरव्यू में जान्हवी, खुशी कपूर और सुहाना खान जैसे अन्य स्टार किड्स से तुलना किए जाने के बारे में प��छा गया. इसपर उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि वे सभी मुझसे ज्यादा अनुभवी हैं. उन्होंने मुझसे ज्यादा काम किया है. उनकी फिल्में आई और रिलीज भी हुई. इसलिए मैं बस उनसे सीख सकती हूं, क्योंकि उनके पास एक्सपीरियंस है. इसलिए टक्कर देने वाली बात कही से भी सही नहीं है.”

बिग बॉस 18 में गई थी राशा थडानी

राशा थडानी हाल ही में सलमान खान की ओर से होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो बिग बॉस 18 में नजर आईं. उनके साथ उनकी मां रवीना टंडन और उनके सह-कलाकार अमन देवगन भी थे. इवेंट के बाद, राशा ने बताया कि कैसे वह सलमान के सामने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए गई. उन्होंने कहा कि भाईजान संग उनका रिश्ता काफी पुराना है.

क्या है राशा की फिल्म आजाद की कहानी

आजाद एक कुशल घुड़सवार की कहानी बताती है, जिसका किरदार अजय देवगन ने निभाया है, जो क्रूर अंग्रेजी सेना से भाग जाता है. कहानी तब मजेदार टर्न लेती है, जब उसका घोड़ा लापता हो जाता है. वह उसे ढूढ़ने के लिए जोखिम भरे रास्ते पर निकलता है. राशा एक शाही परिवार के सदस्य के रूप में दिखाई देती है. अभिषेक कपूर की ओर से निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर की ओर से निर्मित आजाद में एक्शन के साथ भावनाओं का मिश्रण है. प्यार, वफादारी और बहादुरी के विषयों पर आधारित मूवी 17 जनवरी, 2025 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Azaad Trailer: अजय देवगन की फिल्म आजाद का धांसू ट्रेलर आउट, राशा-अमन की जोड़ी देख फैंस बोले- धमाल मचने वाला…

यह भी पढ़ें- Azaad: रिलीज से पहले सामने आया अमन-राशा की फिल्म का BTS VIDEO, बेधड़क घुड़सवारी करती दिखीं रवीना टंडन…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >