Ramayana में भगवान राम का किरदार निभाने पर रणबीर कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- जीवन में आए कई पॉजिटिव बदलाव

Ramayana: रणबीर कपूर जल्द ही रामायण में राम की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने उनके जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव लाए हैं. हर चीज को देखने का नजरिया भी बदल गया है.

Ramayana: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगे. इसमें वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. एक्टर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म ने जीवन के प्रति उनके दृष्टिकोण को बदल कर रख दिया.

रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने पर क्या बोले रणबीर कपूर

भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में बात करते हुए, रणबीर ने टॉप मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि शुरुआत में रामायण करने को लेकर वह संदेह में थे कि क्या वे इतने प्रतिष्ठित चरित्र के साथ न्याय कर पाएंगे. उन्होंने बताया कि उन्होंने खुद से सवाल किया था कि क्या वे इस भूमिका को निभाने के योग्य हैं, लेकिन समय के साथ, उनका यह डर कृतज्ञता और प्रेम में बदल गया.

राम का किरदार निभाकर रणबीर के जीवन में आए कई बदलाव

उन्होंने आगे कहा, “मुझे यह समझ में आया कि यह मेरे करियर के लिए कोई निर्णायक कदम नहीं होगा, बल्कि यह निश्चित रूप से मेरे जीवन को बदल देने वाला था. शूटिंग के वक्त इसने मेरा जीवन बदल दिया. इसने मुझे रामायण को समझने, भगवान राम की यात्रा को समझने के करीब ला दिया. मुझे लगता है कि इसने मेरे जीवन में कई पॉजिटिव बदलाव लाए हैं. मेरी बुरी आदतें बदल गईं, इसने मेरे वैल्यूज, जीवन, दुख, त्याग और धर्म को देखने के मेरे नजरिया को पूरी तरह बदल दिया. मुझे लगता है कि रामायण की मेरी जीवन में बहुत जरूरत थी.”

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी की ओर से निर्देशित रामायण को यश और निर्माता नमित मल्होत्रा ​​का समर्थन प्राप्त है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, साई पल्लवी सीता के रूप में, यश रावण के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में और सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे. फिल्म का बजट 4000 करोड़ है. इसे दो पार्ट में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: तीसरी बार शो में भाग लेने पर ऋत्विक धनजानी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- घर जैसा लगता है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >