Ramayana: गुरमीत और देबिना ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Ramayana: साल 2008 में आई आनंद सागर की रामायण में राम और सीता का किरदार निभाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी इन-दिनों रियालिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं. हाल ही में इसके प्रमोशन के दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म को लेकर बात की.

Ramayana: टेलीविजन के पावर कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने आनंद सागर की रामायण में राम और सीता का किरदार निभाया था. उन्हें इसके लिए काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. अब कपल ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर रामायण पार्ट वन पर बात की है.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी की रामायण पर क्या बोले टीवी के राम और सीता

पति पत्नी और पंगा के प्रमोशन के दौरान गुरमीत और देबिना ने डीएनए संग बात करते हुए कहा, “मुझे इस बात की खुशी है कि रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वह बहुत अच्छे अभिनेता हैं और नितेश तिवारी उन्हें निर्देशित कर रहे हैं. वह बहुत समझदार निर्देशक हैं. आशा यही है कि इस मूवी को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें.” एक्टर ने आगे कहा कि रामायण की कहानी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में इसे देखा जाना चाहिए. उन्होंने रवि दूबे के लक्ष्मण बनने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि वह अपना किरदार काफी अच्छे से निभाएंगे और फिल्म में उनकी और रणबीर की जोड़ी देखने लायक होगी.

साई पल्लवी की तारीफ में क्या बोली देबीना

देबिना ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “साई पल्लवी एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं. हाल ही में, हमने उनकी कुछ फिल्में देखीं हैं. मुझे लगता है कि यह एक बहुत ही अच्छी कास्टिंग है. उनका मासूम चेहरा और आकर्षण दोनों ही कमाल का हैं.” एक्ट्रेस ने आगे कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि रामायण बनते रहना चाहिए. हमारी पीढ़ी के लोग जिस तरह से रिश्ते भूल रहे हैं, किताबें भूल रहे हैं, तो जिस माध्यम से लोग ज्यादा जुड़ते हैं, उसके सहारे सीख दी जाए.” रामायण पार्ट 1, दिवाली 2026 में रिलीज होगी, उसके बाद रामायण पार्ट 2 दिवाली 2027 में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Dhadak 2 Box Office Collection Day 4: फ्लॉप होने की कगार पर पहुंची धड़क 2, कुल कमाई करेगी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >