Game Changer: राम गोपाल वर्मा ने गेम चेंजर के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को बताया फ्रॉड, कहा- अगर राजामौली और सुकुमार…

Game Changer: राम गोपाल वर्मा का लेटेस्ट ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने फिल्म गेम चेंजर के मेकर्स पर फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने का आरोप लगाया.

Game Changer: साउथ स्टार राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर को रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं. चौथे दिन फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन गिरावट देखी और करीब 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. टोटल कलेक्शन फिल्म ने 97 करोड़ रुपये का हो गया है. इस बीच फिल्म के बॉक्स ऑफिस नंबर्स पर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने सवाल उठाया है. उन्होंने फिल्म की टीम पर नंबर्स को बढ़ा-चढाकर बताने का आरोप लगाया.

राम गोपाल वर्मा ने लिखा- अगर एसएस राजामौली और सुकुमार…

राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर लिखा, अगर एसएस राजामौली और सुकुमार की राइटिंग्स ने रियल-टाइम कलेक्शन में तेलुगु सिनेमा को ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. जी सी के पीछे के लोग यब साबित करने में सक्सेस फुल रहे कि साउथ एक फ्राड होने में अधिक शानदार है. मुझे सच में नहीं पता कि बाहुबली, आरआरआर, केजीएफ 2, कांतारा के असाधारण उपलब्धियों को कमतर आंकने के इस अपमानजनक अपमान के पीछे कौन है और उनकी सभी उपलब्धियां अब जी सी के दावों के कारण संदेह के घेरे में होंगी.

राम गोपाल वर्मा बोले- ये निर्माता दिल राजू नहीं…

राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट के आखिरी में लिखा, मुझे नहीं पता कि इस इस अविश्वसनीय रूप से भोले झूठ के पीछे कौन है, लेकिन इतना श्योर हूं कि ये निर्माता दिल राजू नहीं हो सकते क्योंकि वह सच में एक यथार्थवादी इंसान है और वह ये फ्रॉड करने में असमर्थ है. बता दें कि गेम चेंजर निर्माता ने दावा किया कि फिल्म ने ओपनिंग डे पर 186 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इसका आंकड़ा भी फिल्म के ऑफिशियल पेज पर शेयर किया गया था. हालांकि ट्रेंड सोर्स ने बताया था कि फिल्म ने पहले दिन 100 करोड़ रुपये का दुनियाभर में कलेक्शन किया था, जबकि सैकनिल्क ने इसका कलेक्शन 80 करोड़ रुपये बताया था.

यह भी पढ़ें- Game Changer Box Office Day 3: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से कोई नहीं रोक सकता गेम चेंजर को, तीसरे दिन हुई इतनी कमाई

यह भी पढ़ें- Game Changer: 500 करोड़ बजट वाली गेम चेंजर के लिए राम चरण ने वसूली तगड़ी फीस, कियारा के हाथ लगे सिर्फ इतने करोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >