Raid 2 Box Office Collection Day 12: मंडे टेस्ट में अजय देवगन की फिल्म फेल हुई या पास, कमाए इतने करोड़

Raid 2 Box Office Collection Day 12: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर रेड 2 का बॉक्स ऑफिस जलवा बरकरार है. मूवी धुआंधार कमाई कर रही है. यही वजह है कि यह एक हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. आइये जानते हैं 12वें दिन एक्शन थ्रिलर ने कितने करोड़ की कमाई की.

Raid 2 Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की रेड 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. वीकेंड कलेक्शन पर 71.25 करोड़ रुपये की शुरुआत करने के बाद फिल्म दूसरे हफ्ते में भी अपनी स्पीड बनाए हुए है. पहले वीक में एक्शन थ्रिलर ने 95.75 करोड़ रुपये की कमाई की. दिलचस्प बात यह है कि रेड 2 को हिट द थर्ड केस, जाट, केसरी चैप्टर 2 और द भूतनी से कड़ी टक्कर मिलने के बावजूद भी इसकी धुआंधार कमाई जारी रही. आइये जानते हैं 12वें दिन मूवी ने कितने करोड़ कमाए.

रेड 2 ने 12वें दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क के अनुसार रेड 2 ने 12वें दिन यानी सोमवार को सुबह और दोपहर के शोज मिलाकर 5 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 125.75 करोड़ हो गया. वहीं वर्ल्डवाइड मूवी ने 167 करोड़ अपने खाते में जमा कर लिए है. इसने सिकंदर, जाट, केसरी चैप्टर 2 और स्काई फोर्स जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Raid 2 Box Office Collection Day 1: 19.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 2: 12 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 3: 18 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 4: 22 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 5: 7.5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 6: 7 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 7: 4.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 8: 5.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 9: 5 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 10: 8.25 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 11: 11.75 करोड़
  • Raid 2 Box Office Collection Day 12: 5 करोड़

Raid 2 Total Collection- 125.75 करोड़

रेड 2 के बारे में

अजय देवगन 1 मई को 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म रेड के अपने मोस्ट अवेटेड सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर लौटे. इस बार उनके साथ रितेश देशमुख भी थे. रेड 2 में अजय देवगन भारतीय राजस्व सेवा अधिकारी अमय पटनायक के रूप में वापसी कर रहे हैं, जो शक्तिशाली दादा मनोहर भाई की संपत्ति पर छापा मारता है. राज कुमार गुप्ता की ओर से निर्देशित और पैनोरमा स्टूडियो और टी-सीरीज की ओर से निर्मित, इस मूवी में वाणी कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं.

यह भी पढ़ें- Fact Check: कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा बेबी गर्ल के बने माता-पिता, न्यूबोर्न संग तसवीर वायरल, जानें सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >