वायरल रील्स को लेकर ट्रोल हुए राहुल रॉय, फूटा गुस्सा, कहा- फिक्र है तो मुझे काम दिलाएं

राहुल रॉय ने वायरल रील्स पर ट्रोलिंग को लेकर चुप्पी तोड़ी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा सा पोस्ट लिखा. राहुल ने अपने पोस्ट में आर्थिक दिक्कतों और कानूनी मामलों का जिक्र किया.

90 के दशक की सुपरहिट फिल्म आशिकी से रातों-रात स्टार बने राहुल रॉय इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके कुछ रील्स वायरल हुए, जिनमें वह एक कंटेंट क्रिएटर के साथ नजर आए. इन वीडियो को लेकर जहां कुछ लोगों ने चिंता जताई, वहीं कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया. अब इस पूरे मामले पर राहुल रॉय ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और खुलकर अपनी बात रखी है.

ट्रोल्स को दिया करारा जवाब

राहुल रॉय ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए ट्रोल करने वालों को जवाब दिया. उन्होंने लिखा, “मैं अपना काम ईमानदारी और सादगी से करता हूं. अगर आप मेरी सादगी का मजाक उड़ाते हैं या मेरे संघर्षों पर हंसते हैं, तो यह मेरे बारे में नहीं बल्कि आपके बारे में ज्यादा बताता है. मेरे ऊपर कुछ लीगल मामले हैं, जिनके लिए मुझे पैसे देने होते हैं. ये आज के नहीं हैं, बल्कि ब्रेन स्ट्रोक से पहले के हैं. अगर आप सच में मेरी चिंता करते हैं, तो मुझे अच्छा और ईमानदार काम दिलाने में मदद करें, ताकि मैं इन मामलों को संभाल सकूं.

स्ट्रोक के बाद एक्टिव रहना है जरूरी

राहुल रॉय ने आगे लिखा, “ब्रेन स्ट्रोक के बाद मेरे लिए एक्टिव रहना बेहद जरूरी है. मैं जितने समय तक जिंदा हूं, काम करना चाहता हूं. इससे मेरा दिमाग एक्टिव रहता है और मुझे यह महसूस होता है कि मैं आज भी जिम्मेदारी के साथ काम कर रहा हूं. हां, कभी-कभी बातें चुभती हैं, लेकिन आप मुझे तोड़ नहीं सकते.” एक्टर ने माना कि सोशल मीडिया पर मिल रही नेगेटिव कमेंट्स उन्हें कभी-कभी दुखी करती हैं, लेकिन वह इससे टूटने वाले नहीं हैं. उनका कहना है कि वह आगे भी मेहनत करते रहेंगे और अपने काम पर ध्यान देंगे.

राहुल रॉय के बारे में

राहुल रॉय ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म आशिकी (1990) से की थी और इसी फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. इस फिल्म की सफलता के बाद वह जुनून (1992), दिलवाले कभी ना हारे (1992) और गुमराह (1993) जैसी फिल्मों में नजर आए. शुरुआती सफलता के बाद उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं, जिससे उनके करियर में गिरावट आ गई.

यह भी पढ़ें- ‘भूत बंगला’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 200 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >