‘शेर खान से किसी से कभी ऐसे बात नहीं की...', ‘भाई तेरा स्टार है’ के रिलीज से पहले छाया राघव जुयाल का ये वीडियो

राघव जुयाल की पहली सोलो लीड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. हाल ही में राघव ने एक वीडियो शेयर किया है जो वायरल हो रहा है.

Bhai Tera Star Hai: राघव जुयाल की पहली सोलो लीड फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ सुर्खियों में है. विवेक बी अग्रवाल के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी फिल्म में राघव के साथ संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, विवान भटेना और टीना देसाई भी नजर आएंगे. ‘भाई तेरा स्टार है’ 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के प्रमोशन में एक्टर लगे हुए हैं. इस बीच एक वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है.

फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ये वीडियो हो रहा वायरल

राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'वह बस अपने पास मौजूद चीजों का सही इस्तेमाल कर रहा है. यही तो क्रिएटिविटी और समझदारी है. एक अच्छा एक्टर वही होता है जो अपने आसपास की चीजों और माहौल के हिसाब से खुद को ढालकर अच्छा काम कर सके.' वीडियो में एक्टर कहते हैं कि 'शेर खान से किसी से कभी ऐसे बात नहीं की. ये आप नहीं आपकी कुर्सी आपकी वर्दी बोल रही है. जिस दिन आपकी कुर्सी या आपकी वर्दी ना रहे, उस दिन आप शेर खान से बात किजिएगा.'

‘भाई तेरा स्टार है’ को मिला सलमान खान का सपोर्ट

फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को सलमान खान का सपोर्ट मिल गया है. सलमान खान ने न सिर्फ फिल्म का ट्रेलर देखा, बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने इसे दो बार देखने के बाद खुद राघव को फोन कर बधाई दी. फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विवेक बी अग्रवाल ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा,

“सलमान भाई ने राघव को फोन किया और ट्रेलर के लिए बधाई दी. वह इसे देखकर काफी खुश थे. सलमान भाई ने कहा कि मैंने तुम्हारा ट्रेलर दो बार देखा और आखिर में ‘किसी का भाई किसी की जान’ वाला जो मजाक था, वह शानदार था.”

ये भी पढ़ें: पैपराजी और फैंस की भीड़ से शहनाज को बचाने पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'आखिरी सांस तक करूंगा हिफाजत'


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >