Pushpa 2: नहीं झुकेगा ‘पुष्पा’, बॉक्स ऑफिस पर 28वें दिन भी तहलका मचा रही फिल्म, नये साल पर हुई इतनी कमाई

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 28: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है. फिल्म ने नये साल पर तगड़ी कमाई की. चलिए आपको बताते हैं अब तक मूवी ने कितनी कमाई कर ली.

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 28: ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने रिलीज के अपने चौथे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर शानदार नंबर हासिल किए हैं. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की मूवी ने रिलीज के बाद से ही अबतक कई नये रिकॉर्ड बना लिए. सुकुमार की ओर से निर्देशित फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है. फिल्म के सामने वरुण धवन की बेबी जॉन और मुफासा ने घुटने टेक दिए. नये साल पर मूवी दर्शकों को आकर्षित करने में सफल रही.

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने हर हफ्ते कितनी कमाई की

‘पुष्पा 2: द रूल’ ने ने अपने पहले वीक में कुल 725.8 करोड़ कमाए. जिसमें हिंदी वर्जन ने 425.1 करोड़ कमाए. जबकि दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 264.8 करोड़ की कमाई हुई, जिसमें हिंदी वर्जन ने 196.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. तीसरे वीक फिल्म ने 129.5 करोड़ कमाए, जिसमें हिंदी वर्जन ने 103.05 करोड़ कमाए और बाकी भाषाओं में फिल्म ने कमाई की. अब रिलीज के 28वें दिन फिल्म ने 13.15 करोड़ रुपये की कमाई की. टोटल कमाई फिल्म ने 1184.65 करोड़ रुपये की कर ली है.

जानें अबतक ‘पुष्पा 2: द रूल’ की कमाई

  • पुष्पा 2 फर्स्ट वीक- 725.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 सेकंड वीक- 264.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 थर्ड वीक- 129.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 23वें दिन- 8.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24वें दिन- 12.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 25वें दिन- 16 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26वें दिन- 6.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 27वें दिन- 1.95 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 28वें दिन- 13.15 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 1184.65 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: फायर नहीं, वाइल्डफायर है पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन भी तहलका मचा रही फिल्म, जानें टोटल कमाई

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >