Pushpa 2: रिलीज के 27 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही पुष्पा 2, जानें टोटल कलेक्शन

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 27: अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज के 27 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म को देखने के लिए अभी भी सिनेमाघरों में दर्शक आ रहे हैं. आपको बताते हैं फिल्म की टोटल कमाई.

Pushpa 2 The Rule Box Office Collection Day 27: पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से कई रिकॉर्ड तोड़ डाले. रिलीज के चार हफ्ते बाद भी फिल्म सिनेमाघरों में भीड़ को लाने में सफल रही है. अल्लू अर्जुन की मूवी के सामने वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन पिट गई. इसके अलावा फिल्म मुफासा ने भी बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया. फिल्म का दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये का आंकड़ा छूने की संभावना है. जबकि भारत में इसने 26 दिन में 1163.65 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अब 27वें दिन कितनी कमाई हुई, यहां जानिए.

फिल्म पुष्पा 2 ने 27वें दिन कितनी कमाई की

फिल्म पुष्पा 2 ने 27वें दिन भारत में 1.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है और इसमें फेर बदल की संभावना है. सुकुमार की फिल्म ने अबतक 1165.02 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2 ने 2024 की कई सुपरहिट फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया. मूवी ने कल्कि 2898 AD (1100-1200 करोड़), स्त्री 2 (884.45 करोड़) और द ग्रेटेस्ट ऑफ़ ऑल टाइम (464.54 करोड़) ने पीछे छोड़ दिया. वहीं, फिल्म का बजट 400-500 करोड़ रुपये का है.

यहां देखें पुष्पा 2 ने किस दिन की कितनी कमाई

  • पुष्पा 2 पहला हफ्ता- 725.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 दूसरा हफ्ता- 264.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 तीसरा हफ्ता- 129.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 23- 8.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 24- 12.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 25- 16 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 26- 6.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 डे 27- 1.95 करोड़ रुपये

टोटल कमाई- 1165.6 करोड़ रुपये

कब और किस ओटीटी पर पुष्पा 2 होगी रिलीज

पुष्पा 2 के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने लिए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म अगले साल जनवरी 2025 के अंत कर नेटफ्लिक्स पर आ सकती है. हालांकि मेकर्स ने अभी तक कुछ कंफर्म नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: फायर नहीं, वाइल्डफायर है पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन भी तहलका मचा रही फिल्म, जानें टोटल कमाई

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >