Pushpa 2: राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू, कहा- अल्लू अर्जुन ने अपने किरदार को ऐसे निभाया…

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने फिल्म में पुष्पा के रूप में अल्लू अर्जुन की तारीफ की. उन्होंने एक लंबा सा पोस्ट भी लिखा है. बता दें कि मूवी तीन दिन पहले यानी दिसंबर को रिलीज हुई थी.

Pushpa 2: सुकुमार की ओर से निर्देशित पुष्पा 2: द रूल को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है. एक लंबे इंताजर के बाद फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई. सिर्फ तीन दिन में ही मूवी ने 383.7 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया. मूवी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब बातें हो रही है. अब अल्लू अर्जुन की फिल्म का राम गोपाल वर्मा ने रिव्यू किया है. उन्होंने क्या कहा, इसके बारे में आपको बताते हैं.

राम गोपाल वर्मा ने पुष्पा 2 का किया रिव्यू

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पुष्पा 2 का रिव्यू करते हुए लिखा, पुष्पा 2 में पुष्पा के कैरेक्टर का मेरा रिव्यू. ”भारतीय फिल्मों में तेजी से उकेरे गए पात्र बहुत कम होते हैं और यह और भी दुर्लभ है कि एक स्टार खुद अपनी छवि को नजरअंदाज कर देगा और वास्तव में पात्र बन जाएगा. पुष्पा जैसा किरदार देखना उन बहुत ही दुर्लभ घटनाओं में से एक है, जिसमें एक दर्शक के रूप में मैं वास्तव में विश्वास करता हूं कि एक पात्र जैसे पुष्पा रियल में हो सकता है. पुष्पा का किरदार बेहद विपरीत व्यक्तित्व के गुणों से बना है, जैसे कि मासूमियत और चतुराई का मिश्रण, और एक सुपर ईगो जो कमजोरी के साथ मिला हुआ है.”

राम गोपाल वर्मा बोले- पुष्पा के किरदार के…

राम गोपाल वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, ”यह बहुत आसान है कि कोई भी एक्टर उसके सामने प्रस्तुत परिदृश्यों में टॉप पर आ सकता है. हालांकि अल्लू अर्जुन ने इसे ऐसे निभाया कि कुछ अवास्तविक सीन भी वास्तविक लगते हैं. इससे एक ऐसा अनोखा मेल होता है कि यह बताना मुश्किल है कि क्या पात्र फिल्म को बना रहा है या फिल्म पात्र को बना रही है.” आखिरी में उन्होंने लिखा, ”सॉरी, लेकिन पुष्पा के किरदार के माध्यम से यात्रा करने के बाद मुझे लगता है कि असली अल्लू अर्जुन भी कम पड़ जाएंगे.” बता दें कि मूवी मे फहद फासिल और रश्मिका मंदाना भी है.

Also Read- Pushpa 2 Twitter Review: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ FLOP होगी या HIT? जानें क्या बोल रही पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >