Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

Pushpa 2 OTT Release: सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाहें है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2, 9 जनवरी को ओटीटी पर रिलीज हो रही है. अब मेकर्स ने बताया कि ये सिर्फ अफवाह है.

Pushpa 2 OTT Release: पुष्पा 2: द रूल 2021 की ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का अगला पार्ट है. सीक्वल में अल्लू अर्जुन, पुष्प राज का किरदार निभाते दिखे हैं. रश्मिका मंदाना- श्रीवल्ली और फहद फासिल- एसपी भंवर सिंह शेखावत के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म ने दुनियाभर में 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. जबकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अबतक 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. इस बीच फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई है.

पुष्पा 2: द रूल कब ओटीटी पर होगी रिलीज

सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2: द रूल के ओटीटी रिलीज को लेकर कई तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही है. ऐसे में मेकर्स ने इसपर फैंस को बड़ा अपडेट दिया है. मेकर्स ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, पुष्पा 2 की ओटीटी रिलीज के बारे में अफवाहें उड़ रही हैं. इस सबसे बड़ी छुट्टी में सबसे बड़ी फिल्म पुष्पा 2 का आनंद बड़े स्क्रीन पर लीजिए. यह 56 दिनों से पहले किसी भी ओटीटी पर नहीं आएगी. यह वाइल्ड फायर पुष्पा है केवल दुनिया भर के स��नेमाघरों में.

दुनियाभर में पुष्पा 2 ने किया इतना कलेक्शन

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल को लेकर अफवाहें थी कि फिल्म 9 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. हालांकि मेकर्स ने ये क्लियर कर दिया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. वहीं, मेकर्स ने एक और पोस्ट में फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बताया. मेकर्स ने पोस्ट में लिखा, कमर्शियल सिनेमा की नई परिभाषा, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा. दुनियाभर में पुष्पा 2 ने 1508 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. सबसे तेज 1500 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली भारतीय फिल्म बनी पुष्पा 2. बता दें कि फिल्म हिंदी के साथ-साथ कन्नड़, मलयालम, तमिल, बंगाली और तेलुगु भाषा में रिलीज की गई थी.

Also Read- Pushpa 2 Success: पुष्पा 2 की ऐतिहासिक सफलता पर गदर 2 के निर्देशक अनिल शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सुनामी आ गई

Also Read- Pushpa 2 Box Office: 14वें दिन पुष्पा 2 की कमाई ने चौंकाया, किस दिन मूवी ने कितनी कमाई की, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >