Pushpa 2 Box Office Collection Day 48: पुष्पा भाउ ने खाई है कसम, बॉक्स ऑफिस पर 7 हफ्ते बाद भी नहीं तोड़ेगा दम

Pushpa 2 Box Office Collection Day 48: अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को अब रिलीज हुए 7 हफ्ते बीत चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. आइए बताते हैं 48वें दिन का कलेक्शन.

Pushpa 2 Box Office Collection Day 48: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की पिछले साल 5 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. साथ ही फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर भी दमदार प्रदर्शन जारी है. सुकुमार की निर्देशित इस फिल्म को रिलीज हुए अब 7 हफ्ते बीत गए हैं, लेकिन फिर भी फिल्म के कमाई में कोई कमी नहीं आई है. कुल मिलाकर ऐसा कहा जा सकता है कि पुष्पा भाउ का जलवा अभी भी बरकरार है. ऐसे में आइए पुष्पा 2 के 48वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

पुष्पा 2 के 48वें दिन का कलेक्शन

अल्लू अर्जुन की एक्शन-थ्रिलर ने सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 48वें दिन लगभग 50 लाख रूपए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. हालांकि, यह आकंड़े सोमवार की कमाई से थोड़े कम है, जो स्वाभाविक है क्योंकि फिल्म को रिलीज हुए अब डेढ़ महीने से भी अधिक का समय हो गया है. वहीं, नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अबतक 1231 करोड़ रुपये तक का कारोबार कर लिया है.

पुष्पा 2 ने दिया कंगना की ‘इमरजेंसी’ को टक्कर

पुष्पा 2 ने 1 महीने के अंदर ही 1000 करोड़ रूपए का आंकड़ा पार कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. साथ ही यह फिल्म साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार है. अब यह फिल्म सात हफ्ते बाद भी दूसरी फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है. हाल ही में रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ भी इसमें शामिल है. ‘इमरजेंसी’ 17 जनवरी को रिलीज हुई है. अब फिल्म के पांचवे दिन के आंकड़े भी आ गए हैं. फिल्म का डे 5 कलेक्शन महज 81 लाख रूपए रहा.

यह भी पढ़े: Emergency Box Office Collection: कंगना की ‘इमरजेंसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, 5वें दिन भी नहीं चला जादू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >