Pushpa 2 Box Office: एक महीने बाद भी पुष्पा 2 मचा रहा बॉक्स ऑफिस पर गदर, 32वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड

Pushpa 2 Box Office Collection: ‘पुष्पा 2: द रूल’ को रिलीज हुए एक महीना हो चुका है. एक महीने बाद भी अल्लू अर्जुन की फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ और इसने पांचवें हफ्ते में भी अच्छी कमाई की.

Pushpa 2 Box Office: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब इसे रिलीज हुए पांच हफ्ते हो चुके हैं. फिल्म का जलवा अभी भी बरकरार है और अब इसने 1200 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है. अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल की फिल्म हर दिन के साथ नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है और अब इसने अपने नाम एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है. सुकुमार की ओर से निर्देशित यह फिल्म पहली भारतीय फिल्म बन गई है, जिसने 1200 करोड़ रुपये की कमाई की.

पुष्पा 2 ने 32वें दिन कमाए इतने करोड़

पुष्पा 2 ने पांचवें हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई की. रविवार यानी 5 जनवरी को मूवी ने अच्छा कलेक्शन किया. एक महीने के बाद भी मूवी का क्रेज कम होता नहीं दिख रहा है. फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, संडे को मूवी ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. अबतक इसकी कुल कमाई 1206 करोड़ रुपये हो गई है.

जानें पुष्पा 2 की कमाई

  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1- 174.90 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 2- 93.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 3- 119.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 4- 141.05 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 5- 64.1 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 6- 51.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7- 43.35 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 8- 19.03 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9- 36.4 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 10- 63.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 11- 76.6 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 12- 27.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 13- 24.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 14- 20.55 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 15- 17.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 16- 14.3 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 17- 22.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 18- 32.95 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 19- 12.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 20- 14.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 21- 15.54 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 22- 10.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 23- 8.75 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 24- 12.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 25- 15.65 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 26- 6.8 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 27- 7.7 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 28- 13.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 29- 5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 30- 3.85 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 31- 5.5 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 32- 7 करोड़ रुपये

पुष्पा 2 का टोटल कलेक्शन- 1206 करोड़ रुपये

यह भी पढ़ें- Pushpa 2: फायर नहीं, वाइल्डफायर है पुष्पा 2, बॉक्स ऑफिस पर 24वें दिन भी तहलका मचा रही फिल्म, जानें टोटल कमाई

यह भी पढ़ें- Pushpa 2 OTT Release: 9 जनवरी को पुष्पा 2 ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, मेकर्स बोले- 56 दिनों से…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >