Pushpa 2 Box Office: ‘पुष्पा 2’ ने 2 दिन में ही ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ को छोड़ा पीछे, वर्ल्डवाइड कमाई में छापे इतने नोट

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया. पहले दिन मूवी ने तगड़ी कमाई की. वहीं, दुनियाभर में भी अल्लू अर्जुन की मूवी गदर मचा रही है. पोल स्टोरी के आखिर में है…

Pushpa 2 Box Office Collection Day 2: अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा 2, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे काफी सकारात्मक रिव्यूज मिले. सुकुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दर्शकों को खूब सारा एक्शन देखने को मिला. फिल्म के पहले पार्ट की कहानी में पुष्प राज एक साधारण मजदूर से चंदन तस्करी सिंडिकेट में एक प्रमुख खिलाड़ी बन गया है. दूसरे पार्ट की कहानी वहीं से शुरू हुई है, जहां से पहला पार्ट खत्म हुआ था. इसके दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल अहम भूमिका निभाते दिखेंगे. सैक्निल्क के मुताबिक, दो दिनों में मूवी ने 265 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. वहीं, फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और ज्यादा इजाफा होगा. वहीं, पुष्पा 2 ने सिर्फ दो दिन में भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन की अबतक की कमाई को पार कर लिया है. अजय की मूवी ने अभी तक 247.71 करोड़ और कार्तिक आर्यन की मूवी ने 259.71 करोड़ की कमाई की है.

  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन- 164.25 करोड़ रुपये
  • पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दूसरा दिन- 90.1 करोड़ रुपये

टोटल कलेक्शन- 265 करोड़ रुपये

पुष्पा: द राइज ने दुनियाभर में किया था इतना कलेक्शन

पुष्पा: द राइज साल 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर में 326.6 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म को लेकर उस समय दर्शकों के बीच काफी ज्यादा बज था. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन को उनकी दमदार एक्टिंग की वजह से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला था. मूवी में रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली के किरदार में दिखी थी, जबकि फहाद फासिल, भंवर सिंह शेखावत के रोल में नजर आए थे.

Also Read- Pushpa 2 Twitter Review: अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ FLOP होगी या HIT? जानें क्या बोल रही पब्लिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >