Pushpa 2: 100 दिन बाद बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान, भौकाल मचाने आ रहे अल्लू अर्जुन, इस दिन मूवी होगी रिलीज
Copied link
फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं. फाइनली, मेकर्स ने रिलीज डेट बता दिया है. 100 दिन बाद अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना की मूवी सिनेमाघरों में आ रही है.
Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए खुशखबरी है. फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं और इसकी रिलीज डेट कंफर्म हो गई है. जी हां, 100 दिनों बाद सिनेमाघरों में मूवी आ रही है. सुकुमार द्वारा निर्देशित मूवी में अल्लू के अलावा रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे. मेकर्स ने नया पोस्टर जारी कर रिलीज डेट बता दिया है. चलिए आपको बताते हैं किस दिन आप मूवी सिनेमाघरों में देख पाएंगे.
कब रिलीज हो रही ‘पुष्पा 2 द रूल’
‘पुष्पा 2 द रूल’ 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के रिलीज होने में 100 दिन बच गए है.
‘पुष्पा 2 द रूल’ के नये पोस्टर में क्या है
मेकर्स ने ‘पुष्पा 2 द रूल’ का नया पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में अल्लू अर्जुन नजर आ रहे हैं, जिसमें वो काफी गंभीर अंदाज में दिख रहे हैं. पोस्टर शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, “#Pushpa2TheRule के लिए 100 दिन बाकी हैं. एक आईकॉनिक बॉक्स ऑफिस एक्सीपीरेंयस के लिए तैयार हो जाए. साथ ही लिखा है 100 दिन बचे है इसके रिलीज के लिए.
पोस्टर पर फैंस क्या कर रहे कमेंट
‘पुष्पा 2 द रूल’ के पोस्टर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 1500 करोड़ की कमाई करेगी मूवी. एक यूजर ने लिखा, 6 दिसंबर की तारीख याद रखें. एक यूजर ने लिखा, एक और ब्लॉकबस्टर.
‘पुष्पा 2 द रूल’ के साथ इस फिल्म की होगी सिनेमाघरों में टक्कर
विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ की टक्कर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ से होगी. फिल्म में विक्की, छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में दिखे थे और उनका पहला लुक जारी कर दिया गया है. मूवी में रश्मिका मंदाना येसुबाई के रोल में दिखेंगी. औरंगजेब आलमगीर के रोल में अक्षय खन्ना नजर आएंगे.
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.