सच बोलकर बख्श सकते थे… केतन मर्डर केस पर हिना खान का छलक पड़ा दर्द

Hina Khan On Pune Murder Case: पुणे मर्डर केस इन-दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. केतन अग्रवाल की हत्या मामले में मंगेतर सिया से पुलिस पूछताछ कर रही है. अब हिना खान ने इसपर रिएक्ट किया है.

Hina Khan On Pune Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड को लेकर टीवी अभिनेत्री हिना खान ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस दर्दनाक घटना पर रिएक्ट करते हुए कहा कि आज सच बोलना किसी की जान लेने से ज्यादा आसान है.

What Hina Said About The Case: हिना खान ने केतन केस में क्या कहा

हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ”आज के समय में सच सुनना और सच कहना इतना मुश्किल हो गया है कि लोग किसी की जान लेने को भी तैयार हैं… ऐसा लगता है कि सच को स्वीकार करने से ज्यादा किसी की जान लेना आसान है.” उन्होंने आगे कहा, ”आप उसे बख्श सकते थे, बस एक सच बोलकर और किसी के साथ अपना जीवन जी सकते थे… क्यों?? अफसोस… #केतनहत्यामामामला.”

Hina khan on pune murder case, photo- instagram

What is the Pune murder case: क्या है पूणे मर्डर केस?

पुणे के 26 वर्षीय बिजनेसमैन केतन विशाल अग्रवाल की 18 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. यह घटना लोहागढ़ किले के पास एक गहरी खाई में हुई, जहां केतन लगभग 350 से 400 फीट नीचे गिर गए थे. शुरुआत में उनकी 20 वर्षीय मंगेतर सिया गोयल ने दावा किया था कि फोटो खिंचवाने के दौरान केतन का संतुलन बिगड़ गया और वह दुर्घटनावश खाई में गिर गए.

Siya Goyal-Ketan Case: सिया मामले में क्या हुआ अब तक

हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को इस कहानी पर संदेह होने लगा. केतन की बहन ने भी सिया के व्यवहार पर शक किया. इसके बाद पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की. जांच में सामने आए सबूतों ने कथित हादसे की कहानी को मजबूत कर दिया और सिया के कथित प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी की एंट्री हुई. इसके अलावा, कॉल डिटेल रिकॉर्ड में सिया और चेतन के बीच 2000 से अधिक फोन कॉल्स का खुलासा हुआ.

यह भी पढ़ें- शादी का दबाव बना हत्या की वजह? पुणे केस में सिया को लेकर खुलासा

यह भी पढ़ें- पुणे मर्डर : परिवार के एक शक से खुल गई पोल, केतन की मौत का सच आया सामने

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >