Lahore 1947 का हिस्सा बनने पर प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म…

Lahore 1947: सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी सालों बाद ‘लाहौर 1947’ से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है. फैंस उनकी इस अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में फिल्म का किस्सा बनने पर एक्ट्रेस को कैसा महसूस हो रहा है, आइये बताते हैं.

Lahore 1947: 90के दशक से अबतक दर्शकों के दिलों पर अपनी खूबसूरती से राज करने वाली एक्ट्रेस प्रीति जिंटा एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर के दौरान सलमान से लेकर शाहरुख तक कई बड़े कलाकारों संग हिट फिल्में दी हैं. अब जल्द ही वह सनी देओल के साथ अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी हैं. इस बीच एक्ट्रेस का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रीति ने लाहौर 1947 को अपने करियर की सबसे मुश्किल फिल्म बताई है.

‘मेरी अब तक की सबसे मु्श्किल फिल्म…’

प्रीति जिंटा ने पिछले साल फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, “लाहौर 1947 की शूटिंग पूरी हो गई है और मैं इस अविश्वसनीय अनुभव के लिए पूरी कास्ट और क्रू का बहुत आभारी हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि आप सभी इस फिल्म की उतनी ही तारीफ करेंगे और इसे इंजॉय करेंगे जितना हमने इसे बनाने में किया. यह निश्चित रूप से मेरी अब तक की सबसे मु्श्किल फिल्म है. पिछले कुछ महीनों में उनकी कड़ी मेहनत और धैर्य के लिए सभी को पूरे नंबर. राज जी, आमिर, सनी, शबाना जी, संतोष सिवन और एआर रहमान का तहे दिल से शुक्रिया. हमेशा ढेर सारा प्यार.”

राजकुमार संतोषी ने प्रीति जिंटा के बारे में क्या कहा?

राजकुमार संतोषी ने अपने एक पुराने बयान में प्रीति जिंटा के बारे में कहा था कि लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा लाहौर 1947 के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फिर से एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को हमेशा दर्शकों ने बेहद पसंद किया है. सबसे बढ़कर इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति जितनी सटीक हो.”

लाहौर 1947 की स्टार कास्ट

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. वहीं, उनके साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और अन्य कलाकार भी शामिल हैं. मालूम हो कि इस फिल्म से सनी और प्रीति सालों बाद बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी कर रहे हैं. आखिरी बार दोनों 2018 की कॉमेडी फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आए थे, जिसका हिस्सा अरशद वारसी, अमीषा पटेल और श्रेयस तलपड़े भी थे.

यह भी पढ़े: Jaat Box Office Collection: वीकेंड पर सिकंदर से भी डिजास्टर निकली सनी देओल की ‘जाट’? एक्सपर्ट बोले- बी ग्रेड टाइप…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >