Ponniyin Selvan के फिल्मकार मणिरत्नम बोले- राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की ‘आराधना’…

फिल्मकार मणिरत्नम ने पीटीआई-भाषा से कहा, वर्षों से, भारत हिंदी में फिल्म बना रहा है और उनमें से कई फिल्म दक्षिण भारत में भी सराही गई. बता दें कि इनदिनो फिल्ममेकर अपनी फिल्म पोन्नियिन सेलवन 2 को लेकर चर्चा में है.

हिंदी भाषी क्षेत्रों में दक्षिण भारतीय सिनेमा की बढ़ती लोकप्रियता को एक ‘रिटर्न गिफ्ट’ करार देते हुए फिल्मकार मणिरत्नम ने कहा कि अच्छा है कि अब फिल्मों को ‘उत्तर या दक्षिण का या हिंदी फिल्म’ नहीं बताया जाता, बल्कि इन्हें भारतीय माना जाता है. मणिरत्नम ज्यादातार तमिल फिल्म का निर्देशन करते हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगू और मलयालम सहित हिंदी में भी फिल्म बनाई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में दर्शक भाषा के आधार पर फिल्म का वर्गीकरण करना बंद कर देंगे.

मणिरत्नम ने कही ये बात

फिल्मकार मणिरत्नम ने पीटीआई-भाषा से कहा, “वर्षों से, भारत हिंदी में फिल्म बना रहा है और उनमें से कई फिल्म दक्षिण भारत में भी सराही गई. राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की ‘आराधना’ वहां एक बड़ी हिट फिल्म थी तथा ऐसी और भी कई फिल्म रही है. मुझे लगता है कि यह केवल एक रिटर्न गिफ्ट है.”

यह एक अच्छा संकेत है कि…

मणिरत्नम ने कहा, “यह एक अच्छा संकेत है कि आप भारत में किसी भी भाषा में फिल्म बना सकते हैं और यह एक भारतीय फिल्म हो जाएगी. जरूरी नहीं कि यह उत्तर, दक्षिण भारतीय फिल्म या हिंदी फिल्म हो. मुझे लगता है कि लोग अधिक विविध हो गए हैं. इससे फिल्मों में विविधता आएगी और इनका स्तर भी बेहतर होगा.’’ मणिरत्नम ने हाल में एसएस राजामौली की प्रशंसा करते हुए कहा था कि “बाहुबली” और “आरआरआर” के बगैर “पोन्नियिन सेलवन” बना पाना संभव नहीं होता.

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 6: छठे दिन लुढ़की सलमान खान की फिल्म, सिर्फ इतना ही हुआ कलेक्शन
कब रिलीज होगी पोन्नियिन सेलवन 2?

बता दें कि पोन्नियिन सेलवन 2, 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में जयम रवि राजकुमार अरुलमोझीवर्मन की भूमिका में हैं, जबकि विक्रम, कार्थी, त्रिशा और ऐश्वर्या राय ने अहम भूमिकाएं निभाई है. हाल ही में ऐश्वर्या राय पोन्नियिन सेलवन 2 के प्री-रिलीज़ इवेंट के लिए हैदराबाद में थीं. इस इवेंट में एक्ट्रेस ने मणिरत्नम की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, मैं दोहराऊंगी, हमेशा के लिए दोहराऊंगी. शुरुआत के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. इरुवर के लिए, रावण के लिए, गुरु के लिए और आज पोन्नियिन सेलवन के लिए. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >